Loksabha Chunav 2024: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने किया नामांकन

Aligarh News: डिप्टी सीएम ने कहा कि अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम की एक तरफा जीत हो रही है। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। विपक्षी दलों की यहाँ जमानत जब्त होगा। उन्होंने कहा कि सपा की गुंडई को लोग अभी भूले नहीं हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 April 2024 5:12 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic:Newstrack)

Aligarh News: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होनें भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम के साथ लोकसभा सीट के लिए नामांकन किए। इस दौरान सतीश गौतम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उनके के साथ प्रस्तावक कृष्णपाल सिंह, प्रशांत सिंघल, जवाहर सिंह बघेल, एडवोकेट योगेंद्र कुमार शर्मा आदि लोग शामिल रहें। हालांकि कलेक्ट्रेट में पांच से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आरोप लगाया गया।

कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजुम

इस दौरान विद्यानगर इलाके में सतीश गौतम के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। विद्यानगर से कलेक्ट्रेट के लिए रोड शो निकाला गया। उप मुख्यमंत्री के आने पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तस्वीर महल चौराहे पर भारी संख्या में भाजपा कार्यक्रता एकत्र हुए।

प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही भाजपा - डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम की एक तरफा जीत हो रही है। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। विपक्षी दलों की यहाँ जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि सपा की गुंडई को लोग अभी भूले नहीं हैं। सपा के कार्यकाल में बहुत गुंडई होती थी। अराजकता चरम सीमा पर होती थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 की 80 सीट जीतेंगे। पूरे भारतवर्ष में एनडीए 400 सीट जीतेगा। दक्षिण भारत में भी भारतीय जनता पार्टी का कमल प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story