TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aligarh News: भाजपा का सदस्यता अभियान, बृजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Aligarh News: चुनाव के संबंध में खैर जट्टारी व टप्पल मंडल के अध्यक्षों से नये सदस्य बनाए जाने तथा बूथ के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जिस मंडल में सर्वाधिक सक्रिय कार्यकर्ता होंगे उस बूथ को जीतना काफी आसान होगा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 Sep 2024 4:58 PM GMT
BJPs membership campaign, Brij Pradesh Regional President of AA Durvijay Singh filled the workers with enthusiasm
X

भाजपा का सदस्यता अभियान, बृजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: Photo- Newstrack

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के जनपद खैर विधानसभा में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव से पूर्व भाजपा ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विशेष सदस्यता बैठक का शुभारंभ बृजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान व खैर चुनाव प्रभारी व मांट विधायक राजेश चौधरी ने सयुंक्त रूप से भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

सक्रिय कार्यकर्ता होंगे तो बूथ को जीतना काफी आसान होगा- दुर्विजय सिंह

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी चुनाव जीतने के लिए। मजबूत संगठन का होना अति आवश्यक है। साथ ही बूथ पर अपनी पकड़ बनाए रखने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। उन्होंने चुनाव के संबंध में खैर जट्टारी व टप्पल मंडल के अध्यक्षों से नये सदस्य बनाए जाने तथा बूथ के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जिस मंडल में सर्वाधिक सक्रिय कार्यकर्ता होंगे उस बूथ को जीतना काफी आसान होगा।

मंडल अध्यक्षों ने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द मंडल के प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता की मजबूत पकड़ होगी। जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह व मांट विधायक राजेश चौधरी ने भी सदस्यता अभियान के तहत आम जनता तक पहुंचने तथा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए जाने का आब्हान किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, सत्या सिंह, सुशील गर्ग, पंकज पंवार, मुकेश सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा राजा, देवीचरन शर्मा, संजय राजा, बबलू शर्मा,नरेन्द्र भारद्वाज, हरीशंकर गौड, प्रमोद गर्ग आदि के अलावा मंडल अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री शिवनरायन शर्मा ने किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story