TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aligarh News: थाने का घेराव, कांस्टेबल की अभद्रता का विरोध, भाकियू भानु दिया 4 घंटे धरना

Aligarh News: इस मामले की जानकारी संगठन के पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष संजय चौहान व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर को फोन के माध्यम से दी एवं भाकियू भानु के सैकड़ों पदाधिकारी सुबह से थाने पहुंचने लगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 Sep 2024 12:34 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News

Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष संजय चौहान व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए लोधा थाने का घेराव किया। थाने के एक सिपाही ने भाकियू भानु गुट के पदाधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया था जब वह एक समस्या लेकर थाने गए थे। जानकारी के मुताबिक भाकियू भानु के पदाधिकारी शालू ठाकुर एक क्षेत्रीय पीड़ित किसान की समस्या को लेकर थाना लोधा गये थे। वहां मौजूद एक कांस्टेबल द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए संगठन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। शालू ठाकुर ने कांस्टेबल से इस अभद्रता की वजह जाननी चाही तो कांस्टेबल ने झूठे मुकदमे में जेल भेजनी की धमकी दी।

इस मामले की जानकारी संगठन के पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष संजय चौहान व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर को फोन के माध्यम से दी एवं भाकियू भानु के सैकड़ों पदाधिकारी सुबह से थाने पहुंचने लगे। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से नारेबाजी करते हुए थाने में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गभाना ने धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पदाधिकारी दोषी कांस्टेबल को लोधा थाने से किसी अन्य थाने में ट्रांसफर की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एक मांग पत्र क्षेत्राधिकारी गभाना को देकर कांस्टेबल का ट्रांसफर करने की मांग रखी। क्षेत्राधिकारी ने मांगों को मानते हुए धरनारत पदाधिकारियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया जिस पर धरना समाप्त कर दिया।

राष्ट्रीय महासचिव नेमसिंह सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुलिस को सीख देते रहते हैं कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाये, लेकिन कुछ पुलिस कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते। प्रदेश उपाध्यक्ष ठा.अशोक सिंह ने कहा कि जब संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से थाने में इस तरह की अभद्रता की जाती है, तो आम आदमी के साथ कैसे व्यवहार किया जाता होगा, ऐसे पुलिस कर्मी सरकार एवं पुलिस की साफ सुथरी छवि को धूमिल कर रहे हैं। इस दौरान, राष्ट्रीय महासचिव धीरज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दास चौहान, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लता अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष लोधा राजकुमार सिंह, ओमपाल सिंह, राजू ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, सरताज चौहान, अश्वनी सिंह , सतपाल सुमन, कुलदीप ठाकुर, रोहित सिंह, भूरा ठाकुर, स्नेह सिंह चौहान, मंजू, माधुरी शर्मा, विकास ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह, सुधीर ठाकुर, शदानंद प्रधान , विशाल प्रधान , सौरभ पंडित , मोटी सिंह , गोलू राना, राजीव शर्मा , अनु ठाकुर ,अंकित, विजय भदौरिया, कौशल किशोर, पिंटू शर्मा, डॉ, बलजीत चौधरी, राकेश ठाकुर, मानेन्द्र चौधरी, मौनू राजोरिया, विमल ठाकुर, राहुल शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, शेर खान, संजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story