×

Aligarh Crime News: प्रेमी ने शादी का बनाया दबाव, प्रेमिका ने छत से कूदकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Aligarh Crime News: लड़के की तरफ से मृतका को शादी नहीं करने पर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थी। यही वजह है, कि बदनामी के डर से लड़की ने मौत को गले लगा लिया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 28 Oct 2023 1:41 PM GMT
Aligarh Crime News
X

लड़की के शव के पास रोते-बिलखते परिजन (Social Media) 

Aligarh News: अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर में पड़ोसी लड़के से चल रहे प्रेम-प्रसंग में लड़की दबाव नहीं सह पाई और उसने जान दे दी। बताया जाता है प्रेमी द्वारा लड़की पर लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था। इस बाबत प्रेमी धमकी भी दे रहा था। आजिज आकर प्रेमिका ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस परिवार के लोगों से लड़की की खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

क्या है मामला?

यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक प्रेमिका, प्रेमी द्वारा लगातार बनाए जा रहे शादी के दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पायी। धमकियों से परेशान होकर उसने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में ही रहने वाला प्रेमी युवक लड़की को शादी नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। कहा जा रहा है बदनामी के डर से लड़की ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में मृतका के भाई का कहना है, कि उसकी बहन का घर के सामने रहने वाले पड़ोसी लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक लगातार उसकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोप है, कि जब उसकी बहन ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमी भड़क गया।

'बदनामी के डर से दे दी जान'

उक्त लड़के की तरफ से मृतका को शादी नहीं करने पर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थी। यही वजह है, कि बदनामी के डर से लड़की ने मौत को गले लगा लिया। मृतका के भाई ने बताया उसकी बहन ने शनिवार (28 अक्टूबर) की सुबह आत्मघाती कदम उठाते हुए घर की छत से छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रेमी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए, पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story