Aligarh News: गाड़ी ओवर टेक करने पर दबंगों ने बुजुर्ग की काटी उंगलियां, मौके से फरार

Aligarh News: ओवरटेक करने से नाराज होकर ईको वाहन सवारों ने स्कॉपियो को ओवरटेक करके रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 May 2023 2:32 PM GMT
Aligarh News: गाड़ी ओवर टेक करने पर दबंगों ने बुजुर्ग की काटी उंगलियां, मौके से फरार
X
Aligarh News (photo: social media )

Aligarh News: गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से उसकी उंगली काट दी। दबंगों की पिटाई से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले ईको वाहन सवार आगरा से अलीगढ़ में एक सगाई कार्यक्रम में शरीक होने आए थे।

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक लड़की की सगाई समारोह से स्कॉर्पियो सवार लोग देर रात वापस लौट रहे थे। उन्हीं के पास से मारूति ईको वाहन पर सवार लोग भी गुजर रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करने से नाराज होकर ईको वाहन सवारों ने स्कॉपियो को ओवरटेक करके रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ईको सवार लोगों ने फायरिंग भी की थी। घटना जनपद के थाना गोंडा के मजूपुरा इलाके की है।

स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार राजवीर, वीरपाल और जितेंद्र की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फायरिंग भी की गई। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। पीड़ित राजवीर ने बताया कि धारदार हथियार से उसकी दो उंगलियां भी काट दी गईं। मारपीट की घटना मुजपुरा इलाके में हुई। वहीं मौके पर गांव का प्रधान आ गया। ग्रामीणों के आते ही दबंग ईको सवार फरार हो गये। बताया जा रहा है कि इको गाड़ी में छह लोग सवार थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

ये कहना है पुलिस का

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जबकि सभी आरोपी फरार हो गए हैं। घायल लोगों को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में तीन लोग घायल हैं। थाना गोंडा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विजय कांत शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर दे रहा है। घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story