×

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से घर लौट रही कार को बस ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसा उस वक्त सामने आया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 16 Feb 2025 7:47 PM IST (Updated on: 16 Feb 2025 8:31 PM IST)
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से घर लौट रही कार को बस ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल
X

Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसा उस वक्त सामने आया है। जब प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद आगरा अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गुजरकर जम्मू कश्मीर अपने घर वापस लौट रहे कार सवार पांच लोगों की कार में तेज रफ्तार के साथ आ रही एक बस ने अनियंत्रित होकर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस की कार में पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। तो वही उसमें सवार जम्मू कश्मीर निवासी तीन लोगों की मौके पर तड़प तड़प दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग कार के अंदर फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही टोलकर्मी समेत पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची! जहां एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया!पुलिस ने मृतकों की पहचान होने के बाद उनकी मौत की सूचना फोन कर उनके परिजनों को दी!मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे का है। यहां यमुना एक्सप्रेस वे पर दो वाहनों के बीच हुई रविवार के दोपहर भीषण भिड़ंत हो गईं। बताया जा रहा है! कि जम्मू कश्मीर निवासी पांच लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे थे! महाकुंभ में स्नान करने के बाद कार सवार पांच लोग अपनी कार में सवार होकर आगरा अलीगढ़ नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गुजरकर अपने घर वापस जम्मू कश्मीर लौट रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर आ रही तेज रफ्तार बस का चालक अपनी बस की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और उसके बाद अनियंत्रित हुई। बस ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी! बस की कार में पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें सवार पांचो लोग कार के अंदर फंसकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए और एक्सीडेंट के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। कार में फंसे लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सड़क पर गुजर रहे वाहन सवार अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना इलाका पुलिस समेत यमुना एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करने वाले टोल कर्मियों को दी। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर्मी समेत पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई!मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कार के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर कड़ी मस्कट के बाद बाहर निकाला गया। जिसमे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए। उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट के बाद टोल कर्मियों द्वारा एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई। कार को मौके पर क्रेन को बुलाकर कार को क्रेन की मदद से थाने भेजा गया!तो वही पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हुई। बस को जेवर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे को लेकर क्षेत्राधिकारी खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जम्मू कश्मीर से प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करने के बाद पांच लोग कार में सवार होकर एक्सप्रेसवे के रास्ते जम्मू कश्मीर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जम्मू कश्मीर निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए!घायलों को ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तीनों मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है वही हादसे में मौत के शिकार और घायल लोगों के सभी परिजनों को हादसे की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story