×

Aligarh News: लव जेहादी का कारनामा, पहले बड़ी बहन को छह साल रखा, फिर छोटी को भी भगाया

Aligarh News: जनपद में दो बहनों के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहा था।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2023 6:16 PM GMT

Aligarh News: जनपद में दो बहनों के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहा था। लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया। आरोपी नाबालिक लड़की की बड़ी बहन को भी छह साल अपने साथ रखे हुए था। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लड़की का 164 का बयान कराया। जिसके बाद ये आपबीती सामने आई। मामला कोतवाली थाना इलाके का है और आरोपी का नाम जावेद है।

कारखाने में साथ काम करते थे दोनो

पीड़ित लड़की ने बताया कि मेरी बहन कारखाने में काम करती थी। उसी जगह वह लड़का भी काम करता था। वह मेरी बहन के साथ निकाह करना चाहता था। धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। मेरी बहन ने मना कर दिया तो वह मेरे पीछे पड़ गया। वो मेरे साथ निकाह कर धर्म परिवर्तन कराना चाह रहा था। विरोध करने पर मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था। मारपीट कर रहा था लेकिन उसे मना कर दिया और कह दिया कि मैं अपनी मम्मी के साथ रहूंगी।

पीड़िता के हैं दो मासूम बच्चे

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि पहले तो उसने मेरी बड़ी बेटी को छह साल अपने साथ रखा। बेटी को दो बच्चे थे, जिन्हें उन्हें अपनाने का आश्वासन दिया था, पर ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उसने छोटी बेटी को अपने जाल में फंसाया। वह मेरी छोटी बेटी को ले गया। 10 दिन बाद आया और वह बेटी से कह रहा था कि हम तुम्हें मुसलमान बना कर रखेंगे। हमने मना कर दिया, हम हिंदू हैं। मेरी बेटी कारखाने में काम करती थी। जावेद कारखाने में आता-जाता था। उसका भी कारखाना है। जावेद भुजपुरा का रहने वाला है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद लड़की को बरामद किया है।

भाजपा नेता ने जताई कड़ी नाराजगी

भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय वार्ष्णेय ने कहा कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। एक कारखाने में काम करने वाली गरीब लड़की को बहला-फुसलाकर पति से तलाक करने के बाद मुस्लिम युवक अपने साथ ले गया। इस दौरान लड़की के दोनों बच्चों को अपनाने की भी बात कही, उसके बाद उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान एक 10 माह का बच्चा भी पैदा हो गया। धर्म परिवर्तन के लिए उनकी बातों में नहीं आई तो उसे घर छोड़ दिया गया। छोड़ जाने के बाद उसकी छोटे बहन जिसकी उम्र मात्र 14 से 15 साल है। उसे अपने साथ ले गया। नाबालिग बच्ची से भी इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मारपीट की गई। उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया तो उसे छोड़ दिया गया। वह पूरा परिवार परेशान है। उसकी मां बीमार रही है। हॉस्पिटल में एडमिट रही हैं। भाजपा के लोगों ने मदद की, उसके बाद बच्ची सकुशल अपने घर वापस आ गई है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story