Aligarh News: मदरसा भी होगा राममय, बच्चों ने शुरू की तैयारी

Aligarh News: चाचा नेहरू मदरसा के प्रिंसिपल व एएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास का कहना है कि हम भारतीय संस्कृति व गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 17 Jan 2024 3:27 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic:Newstrack)

Aligarh News: अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मदरसे में भी रामधुन के साथ भजन- कीर्तन होंगे। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित मदरसा चाचा नेहरू के प्रिंसिपल व एएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास का कहना है कि हम भारतीय संस्कृति व गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं। 22 जनवरी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हमारा मदरसा भी भागीदार होगा और उसको को लेकर बच्चों ने भजन- कीर्तन गाने की तैयारी की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदरसे का पूरा स्टाफ भी जुटा हुआ है। बता दें, शहर में स्थित मदरसा चाचा नेहरू की संस्थापक भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी है।

बच्चों ने कार्यक्रम को लेकर शुरू की तैयारी

मदरसे चाचा नेहरू की वाइस प्रिंसिपल यासमीन ख़ालिद का कहना है कि राम प्रतिष्ठा प्रोग्राम के लिए हमारा पूरा सहयोग है। हमारे बच्चे कल ही के प्रोग्राम में तैयारी नहीं बल्कि हमारी शुरुआत हो जाती है। हर दिन गायत्री मंत्र से, सुबह आते ही बच्चे सबसे पहले गायत्री मंत्र पढ़ते हैं। उसके बाद इनके दिन की शुरुआत होती है। हम सेकुलर लोग हैं। हर भागीदारी में शामिल है। हमारा भारत बहुत महान है। हम सब इस में हिस्सेदार हैं। हमें बहुत खुशी है। इसकी, हर कदम पर हम सरकार के साथ हैं। हर चीज में हमारा भारत है। मेरी पहचान भारतीय हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन भी गाएंगे और श्लोक भी गाएंगे। इस प्रोग्राम को लेकर बच्चे भी बहुत उत्साहित है।

हमारी संस्कृति गंगा जमुना की हैं संस्कृति

वही चाचा नेहरू मदरसे के प्रिंसिपल व एएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास ने कहा कि हमारा मदरसा चाचा नेहरू के नाम से है। हम लोग भारतीय संस्कृति व गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं। हमारा ही नही भारत के जितने भी वासी है उन सब का यही विश्वास है कि हमारी संस्कृति गंगा जमुना संस्कृति हैं। इसका मतलब यह हुआ कि हम सब साथ रहते हैं। और हर त्यौहार और हर अवसर को साथ मिलजुल कर मनाते हैं। 22 जनवरी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मदरसे में भी पूरा सहयोग होगा और हमारे लिए खुशी की बात है कि इस अवसर पर हमारा स्कूल भी भागीदार होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story