×

Aligarh में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे यात्रियों से भरी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, बच्चों समेत कई गंभीर

Aligarh Road Accident :टप्पल थाना क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित भरतपुर बझेड़ा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से खचाखच भरी वोल्वो बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 Nov 2023 5:02 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2023 5:15 AM GMT)
Aligarh Road Accident
X

Aligarh Road Accident (Social Media)

Aligarh Road Accident : टप्पल थाना क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल हाईवे (Aligarh-Palwal Highway) स्थित भरतपुर बझेड़ा गांव के पास बुधवार (01 नवंबर) तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से खचाखच भरी वोल्वो बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने वोल्वो बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वोल्वो बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। महिलाओं और बच्चों समेत कई यात्री खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो वाहनों के बीच हुए एक्सीडेंट को देख लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों की हालत बेहद ही नाजुक बताते हुए जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने बस में सवार दोनों यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है।

कैसे हुआ हादसा?

अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के पलवल हाईवे स्थित भरतपुर बझेड़ा गांव के पास बुधवार तड़के यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार आ रहे कैंटर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वोल्वो बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वोल्वो बस में कैंटर की टक्कर लगते ही कैंटर के अंदर सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा यात्री खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल हैं।

यात्रियों की चीख-पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोग

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। साथ ही, सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मदद की। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे मासूम बच्चों और महिलाओं सहित सभी यात्रियों को बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर भिजवाया गया।

मृतकों के परिजनों को दी सूचना

डॉक्टर ने एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पांच यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। तो वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दर्दनाक एक्सीडेंट में मौत के शिकार हुए। बस में सवार दोनों यात्रियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जिसमें एक शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस के द्वारा उसके परिवार के लोगों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story