Aligarh News: साथा चीनी मिल को बेचने के लिए चल रही साज़िश - प्रवेंद्र राणा

Aligarh News: दीपक ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों के हित की लड़ाई नि: स्वार्थ भाव से हमेशा लड़ता रहा है। क्षेत्र के ब्लाक जवां की बिजली से सम्बन्धित किसानों की समस्यायों को लेकर मुख्य अभियंता अलीगढ़ से मुलाकात करेंगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Sep 2024 12:18 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic: Newstrack)

Aligarh News: जनपद के जवां ब्लाक के मथुरा प्रसाद इंटर कालेज के समीप जवां सिकंदरपुर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा कर उनका निस्तारण करने पर विचार किया गया। प्रवेंद्र राणा ने कहा कि अलीगढ़ मंडल की एक मात्र साथा चीनी मिल है, जिसे कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा बेचने की साज़िश रची जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो क्षेत्रीय किसानों के साथ भाकियू द्वारा बहुत बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों के हित की लड़ाई नि: स्वार्थ भाव से हमेशा लड़ता रहा है। क्षेत्र के ब्लाक जवां की बिजली से सम्बन्धित किसानों की समस्यायों को लेकर मुख्य अभियंता अलीगढ़ से मुलाकात करेंगे। जिला महासचिव प्रमोद गौड़ ने बताया कि भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव नेमसिंह सोलंकी ने की एवं संचालन धीरज कुमार सिंह ने किया।

भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर ने कहा कि संगठन चलो गांव की ओर मुहिम के तहत हर ब्लाक, तहसील एवं जिला स्तर पर संगठन विस्तार का कार्यक्रम चल रहा है। उसी के अनुसार आज ब्लाक जवां अध्यक्ष यशदीप राघव, नगर अध्यक्ष जवां सुरेंद्र सिंह (बंटी नायक) जिला प्रभारी आई. टी प्रकोष्ठ नखलेश्वर शर्मा को प्रशस्त पत्र देकर एवं माल्यार्पण किया। दोनों पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के जिला अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे भली-भांति तरीक़े से निभायेंगे एवं किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष लोधा राजकुमार सिंह, वीरपाल यादव, वरूण राज, ठा. वीरपाल सिंह, रोहित ठाकुर, राहुल शर्मा, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, सैनी सिंह, विपिन, ललित, रामगोपाल, शिवम, नवीन नायक, गोपाल चौहान, प्रज्वल सोलंकी, संजीव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story