×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के निर्माण में शिथिलता से DM खफा, कार्यदायी संस्था को दिया अल्टीमेटम

Aligahr: डीएम ने निर्माण कार्य संस्था को 15 जून तक हर हालत में विवि के कार्य पूरा करने के आदेश दिये है। जिसको लेकर निर्माणदायी संस्था द्वारा जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 May 2024 6:50 AM GMT
X

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के निर्माण में शिथिलता से डीएम खफा (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: जिलाधिकारी विशाख जी. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन, निर्माण दायी संस्था सहित राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें निर्माणदायी संस्था ने आगामी 15 जून तक निर्माण कार्य पूरा कर विश्वविद्यालय प्रशासन को बिल्डिंग सौंपने की जानकारी दी।

इससे पूर्व भी पांच बार राज्य विश्वविद्यालय का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्माण करने वाली संस्था प्रशासन से समय ले चुकी है। कई बार प्रशासन द्वारा समय दिया गया। जिसको लेकर जिलाधिकारी अलीगढ़ विशाख जी. द्वारा एक विशेष बैठक की गई। बैठक में निर्माण दाई संस्था को डीएम ने अल्टीमेटम दिया है।


डीएम ने निर्माण कार्य संस्था को 15 जून तक हर हालत में कार्य पूरा करने के आदेश दिये है। जिसको लेकर निर्माणदायी संस्था द्वारा जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। डीएम ने कहा कि नियत तिथि पर विश्वविद्यालय का कार्य पूरा होने से पाठ्य पठन कार्य शुरू हो सकेगा। जिस पर निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने जिला अधिकारी के सामने राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर आगामी 15 जून को विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने की निश्चित तिथि दी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story