×

Aligarh News: माध्यमिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, अपने ही विभाग के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद

Aligarh News: पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि 24 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 6 Aug 2023 9:52 AM GMT
Aligarh News: माध्यमिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, अपने ही विभाग के खिलाफ कर्मचारी हुए लामबंद
X
माध्यमिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर कर्मचारी हुए एकजुट: Photo- Newstrack

Aligarh News: धर्म समाज इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि 24 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं का माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में वर्णित प्रावधानों एवं शासनादेशों के आलोक में समयबद्ध निस्तारण न कर खुले भ्रष्टाचार आधारित कार्यप्रणाली के तहत काम किया जा रहा है, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मामलों को विवादित बनाकर लंबे समय तक लंबित रखा जाता है।

मृतक आश्रित को नौकरी मिलना हुआ मुश्किल

शिक्षणेत्तर साथियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समस्या निदान ना होकर, समस्या निर्मित केन्द्र बन गया है। जिससे कर्मचारियों का खुला शोषण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है। लिपिक संवर्ग में पदोन्नति कोटे के पद पर मृतक आश्रितों का समायोजन, अवशेष बिलों तथा लेखा पथ नाम पर धन की लुटाई सुविधा शुल्क न मिलने तथा मृतक आश्रितों को लंबे समय तक सेवायोजन हेतु वेटिंग में रखा जाता है। 50 प्रतिशत लिपिकीय संवर्ग में मृतक आश्रितों का समायोजन विपरीत शैतिक योग्यता कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर कर दिया जाता है। इस मामले को उच्चाधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

Aligarh News: अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को बनाया निशाना, पर्स लूट कर हुए फरार

Aligarh News: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कठपुला दरगाह बरछी बहादुर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया। महिला के हाथ में रखा पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसके पर्स में ₹ 6000 मोबाइल औऱ ज़रूरी कागज मौजूद थे। पीड़ित महिला इशरत पत्नी हसीन निवासी जीवनगढ़ ज़ाकिरनगर गली नंबर एक थाना क्वार्सी में रहती है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ अपने भाई के घर मियां के सराय थाना देहलीगेट गई थी। रात को पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। उनके द्वारा वहीं से 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story