×

Aligarh News: पहले की हत्या, फिर शव को जलाया, पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत

Aligarh News: जिले में बीते 11 फरवरी को टप्पल के खन्देहा इलाके में गन्ने के खेत में मथुरा के व्यक्ति की जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 Feb 2024 8:28 AM GMT
aligarh news
X

अलीगढ़ में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: जिले में बीते 11 फरवरी को टप्पल के खन्देहा इलाके में गन्ने के खेत में मथुरा के व्यक्ति की जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पति के साथ मिलकर महिला ने ही प्रेमी की हत्या कर दी थी और शव को बाइक सहित जला दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चार साल से थे प्रेम संबंध

मृतक सहीराम मथुरा जनपद के गांव पारसौली का निवासी था। चार साल से खानदेह निवासी एक महिला परवीन देवी के साथ सहीराम के संबंध बन गये थे। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि टप्पल इलाके की महिला परवीन उसके घर पारसौली में भी सहीराम से मिलने आई थी। वहां रुकती भी थी। इसके बाद पुलिस ने खन्देहा निवासी विजयपाल और उसकी पत्नी परवीन देवी को दबोच लिया।

पहले पी शराब फिर कर दी हत्या

टप्पल थाना पुलिस के अनुसार खन्देहा निवासी महिला परवीन देवी ने ही फोन कर सहीराम को बुलाया था। सहीराम और विजयपाल ने टप्पल इंटरचेंज पर शराब पी थी। इसके बाद विजयपाल ने उसे अपने गांव पारसौली जाने के लिए कहा था। लेकिन विजयपाल अपने घर पहुंचा। तो वहां सहीराम मिल गया। इस पर उनके बीच में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान विजयपाल और उसकी पत्नी ने सहीराम के गले में बड़े मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को बाइक सहित जला दिया। टप्पल थाना प्रभारी के अनुसार सहीराम शादीशुदा नहीं था। महिला सहीराम से संबंध खत्म करना चाहती थे। इसलिए सहीराम की हत्या कर दिया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story