Aligarh News: लालची दूल्हे की करतूतः दुल्हन के फोन पर मैसेज भेज की ये डिमांड, उड़े घरवालों के होश

Aligarh News: अतरौली कोतवाली इलाके में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी सजा बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन तभी दूल्हे का शादी से चंद घंटे मैसेज भेज कार की डिमांड की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 Nov 2023 9:38 AM GMT
aligarh news
X

अलीगढ़ में शादी से पहले दूल्हे ने की कार की डिमांड (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: अतरौली कोतवाली इलाके में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी सजा बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन तभी दूल्हे का शादी से चंद घंटे मैसेज भेज कार की डिमांड की। दुल्हन के फोन पर मैसेज भेज कर दूल्हा जब बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंचा। तो शादी के मंडप में कार को गायब देख दूल्हा आग बबूला हो गया। जिसके बाद दहेज में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हो रहे हंगामे को देख गेस्ट हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

कोतवाली अतरौली क्षेत्र के मोहल्ला बेसपाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव सरावा निवासी युवक के साथ तय की थी। आरोप है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से शादी में दिए जाने वाले दहेज को लेकर भी दूल्हे पक्ष से बातचीत हो गई और दोनों की तरफ से शादी की तारीख 4 नवंबर 2023 तय की गई थी। इसके बाद दोनों ही तरफ से शादी की तैयारी शुरू हो गई।

शादी के चंद घंटों पहले भेजे मैसेज ने मचाया तहलका

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी से चंद घंटे पहले दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर कार की डिमांड कर दी। मैसेज को देख हाथों में मेहंदी सजाई बैठी दुल्हन के होश उड़ गए और इसकी जानकारी उसके द्वारा परिवार के लोगों को दी। दूल्हे के द्वारा शादी से चंद घंटे पहले फोन पर मैसेज भेज कर कर की डिमांड किए जाने की जानकारी मिलने के बावजूद भी लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारी करने में जुटे रहे।

इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोग बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गए। जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। गेस्ट हाउस में खाना खिलाया जा रहा था। तभी शादी के मंडप में रखें दहेज को देख दूल्हा और उसके परिवार दहेज को देखकर भड़क गए। दहेज में कार की डिमांड पूरी नहीं होने के चलते दहेज ले जाने से मना कर दिया। जिसके चलते शादी के मंडप में दहेज की मांग पूरी न होने से चलते दूल्हे पक्ष के लोग और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

गेस्ट हाउस में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच गहमागहमी को बढ़ते देख गेस्ट हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझने की कोशिश की। काफी देर तक पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और फिर शादी के मंडप में हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन को लेकर दूल्हा बारातियों समेत रुखसत हो गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story