Aligarh News: जिला अध्यक्ष अमित जदौन व राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ किया जन चौपाल कार्यक्रम

Aligarh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अलीगढ़ जनपद के ब्लाक अकराबाद 74 विधानसभा छर्रा में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 April 2025 11:20 AM IST (Updated on: 10 April 2025 11:46 AM IST)
Aligarh News: जिला अध्यक्ष अमित जदौन व राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ किया जन चौपाल कार्यक्रम
X

Aligarh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अलीगढ़ जनपद के ब्लाक अकराबाद 74 विधानसभा छर्रा में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पंचायती राज मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर के विचारों को व्यक्त किया गया। वह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया विधायक निधि से ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजना के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों की विभागीय निम्न समस्याओं को सुना गया ग्राम पंचायत शाहगढ़ में 1 वर्ष से सफाई कर्मी ना होने पर सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए।

सक्षम अधिकारीयों को निर्देशित किया गया

सक्षम अधिकारीयो को निर्देशित किया गया। पंचायती राज विभाग में होने वाले विकास कार्यों जैसे ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत ग्रामीणों को जानकारी दी। जिला अध्यक्ष अलीगढ़ अमित जादौन ने ग्राम वासियों को हर एक जन तक विकास पहुंचने का आश्वासन दिया ग्राम पंचायत में हर एक विशेष गंभीर समस्या को लिखकर देने को कहा। कि जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश दयाराम भार्गव जी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला हर संभव तय मदद करने को ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

ग्राम वासीयों में खुशी की लहर

इस मौके पर समस्त ग्राम वासीयो में एक खुशी की लहर जाग उठी। जिससे ग्रामवासी जन चौपाल में आए हुए। सभी गदगद हुए। जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित मेरठ मंडल से मंत्री प्रतिनिधि दीपक चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली अलीगढ़ महिला जिला अध्यक्ष अलका शर्मा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नई जी जिला उपाध्यक्ष अनोखेलाल कुशवाहा ग्राम पंचायत सचिव व समस्त ग्राम प्रधान पंचायत सहायक सफाई कर्मी व ग्राम पंचायत नगरिया पट्टी चाहरम शाहगंढ गोबरादीपुर रायपुर मनीपुर डभौरा आदि ग्राम पंचायत में जन चौपाल कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story