×

Aligarh News: किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा- 'किसानों के साथ अन्याय हुआ हुआ तो होगा महाभारत'

Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) किसानों के साथ अन्याय नही होने देगा। मंडल की एक मात्र साथा चीनी मिल को सुचारू कराने को लेकर मुख्यमंत्री एवं गन्ना मंत्री से वार्ता करेंगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 31 March 2025 9:20 PM IST
Mahapanchayat of National President of Bharatiya Kisan Union (BHANU) Thakur Bhanu Pratap Singh
X

किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा- 'किसानों के साथ अन्याय हुआ हुआ तो होगा महाभारत' (Photo- Social Media)

Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों की समस्यायों को लेकर गभाना क्षेत्र के गांव मोरेहना में विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का पिछली सरकारों ने अभी तक शोषण किया है। भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) किसानों के साथ अन्याय नही होने देगा। मंडल की एक मात्र साथा चीनी मिल को सुचारू कराने को लेकर मुख्यमंत्री एवं गन्ना मंत्री से वार्ता करेंगे। महापंचायत में पहुंचे चेयरमैन गभाना अभिमन्यु राज सिंह का संगठन के पदाधिकारी ने स्वागत किया।

टोल से नि: शुल्क वाहन पास करने की मांग

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह से गभाना क्षेत्र के लोकल लोगों के लिए पूर्व की तरह ही टोल से नि: शुल्क वाहन पास करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टोल के मालिक एवं टोल प्रबंधन से जल्द वार्ता करते हुए। समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया महापंचायत को संबोधित करते हुए। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग गभाना क्षेत्र के किसानों की जमीन पर बिगैर अनुमति के एवं बिना मुआवजा दिये पोल लगा रहा है। जो किसानों के साथ धोखा है। इसलिए तहसील गभाना का घेराव करते हुए। तहसील पर तालाबंदी की जायेगी।

महापंचायत में पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी गभाना को प्रधानमंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कर मांग की कि किसान आयोग का गठन किया जाये जिसके अध्यक्ष व सदस्य किसान हो। किसानों पर 75 वर्षो की किसान विरोधी नीतियों के कारण जो कर्जा हो गया है। उसे सम्पूर्ण रूप से माफ किया जाये। किसान के साथ दुर्घटना होने पर जीवन यापन भत्ता 1 करोड़ रुपए दिये जाये , पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर 2 करोड़ रुपए दिये जाये। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया होता है।

रिपोर्टिंग के समय शहीद मीडियाकर्मी देने की मांग मुआवजा

मीडियाकर्मी की रिपोर्टिंग के समय शहीदों होने पर 4 करोड़ रुपए दिये जाये। बाहृय सुरक्षा में लगे जवान जैसे, वायुसेना, थल सेना, नौसेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, व अन्य अर्धसैनिक बल के शहीद होने पर 5 करोड़ रूपए मुआवजा दिया जाए। सम्पूर्ण देश के सभी किसानों की बिजली सिंचाई हेतु पूर्ण रूप से माफ की जाये। सरकार द्वारा किसी भी विभाग का निजीकरण न किया जाए। आदि महापंचायत को हाथरस जिला अध्यक्ष राम जादौन, हाथरस युवा जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ राहुल ठाकुर, किसान क्रांति दल सतेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने किया। जिला उपाध्यक्ष दलवीर सिंह मोरेहना ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों का आभार व्यक्त किया इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नेमसिंह सोलंकी, प्रदेश महामंत्री गोविल सिंह जादौन , राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठा. ओमपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह जैकी ठाकुर, राजू ठाकुर, शालू ठाकुर, सौरभ ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. शिवम जादौन, प्रेमपाल सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, दीपक ठाकुर, डॉ दिग्विजय सिंह, सुधीर ठाकुर, अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, सुमित हरि द्विवेदी, डॉ. बलजीत चौधरी, हिमांशु पंडित, सौरभ सिंह, पिंटू शर्मा, सुमित ठाकुर, राकेश पार्षद, धीरज कुमार सिंह, शैलेन्द्र गौतम, मुनेन्द्र ठाकुर, प्रियव्रत चौहान, केतन शर्मा , रोहित ठाकुर, आशू चौहान, मानेन्द्र चौधरी, अरविंद रावल, विजय सिंह, कौशल किशोर, मनोज सिंह, राजेश कुमार , सतपाल सुमन , ममता सिंह राघव, लता अग्रवाल, हेमलता, भारती गौतम, डॉली चौधरी, स्नेह सिंह चौहान, मंजूलता, मंजूरानी , राजकुमारी , देवेन्द्री चौधरी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story