Aligarh News: भाजपा के खिलाफ वोट करेगी क्षत्रिय समाज की महापंचायत

Aligarh News: अजीत सिंह राघव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस राष्ट्र अखंड भारत बनाने के लिए अपनी रियासतें दान में दी और आज हमें ही राजनीतिक तौर पर हासिये पर धकेला जा रहा है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 April 2024 4:09 PM GMT
Aligarh News
X

 Aligarh News (Pic:Newstrack)

Aligarh News: गभाना तहसील के कृष्णा गार्डन में क्षत्रिय समाज की पूर्व निर्धारित समय अनुसार क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह नेताजी ने की। महापंचायत में 11 विद्वानों एवम बुजर्गो ने सभी लोगों के विचार सुनने के बाद सर्व सम्मति से निर्णय करने के लिए नामित किया गया। अजीत सिंह राघव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस राष्ट्र अखंड भारत बनाने के लिए अपनी रियासतें दान में दी और आज हमें ही राजनीतिक तौर पर हासिये पर धकेला जा रहा है। इसलिए हमें भाजपा के विरोध में वोट करना चाहिए।

गोविंद चौहान ने कहा कि हमारी माता और बहनों ने इस राष्ट्र के लिए मुगलों से लड़ाई के लिए अपने बेटों को देश के लिए कुर्बान कर दिया। किंतु एशिया पर राज करने वाली जाति को पीछे धकेला कर क्षत्रियों के अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है। आज यदि हम एक नहीं हुए तो भविष्य में क्षत्रिय समाज को मिटा दिया जाएगा। इसलिए एक जुटता का परिचय देते हुए हमें एक ही जगह वोट करना है।

शीलू ठाकुर ने कहा कि आज तक क्षत्रियों के विरुद्ध जितने भी कानून बनाए वे सभी कांग्रेस ने बनाए। आज यूपी में क्षत्रियों की पहचान योगी आदित्यनाथ से है और रहेगी। सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि आज तक क्षत्रिय समाज सूरज मुखी के फूल को देखकर वोट करता रहा है। इसलिए अन्य पार्टियों ने समाज को हाशिए पर धकेल दिया है। वीरेश प्रधान ने कहा की क्षत्रिय समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। गांव-गांव और महल्लो में जाकर क्षत्रिय विरोधी पार्टीयो के बारे में समझना होगा। धीरू, अभिषेक सिंह, दिनेश ठाकुर, रजत प्रताप सिंह निक्की, ठाकुर विपिन सिंह अनेक सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए।

बीजेपी के विरोध मे आवाज बुलंद की। महापंचायत के पंचों में डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि बीजेपी का विरोध करना है तो हमें अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा। जिसमें से जो सबसे अच्छा विकल्प हो उसे चुनना चाहिए। डॉक्टर रक्षपाल सिंह ने कहा कि मैं बहुत ध्यान से सभी लोगों को सुना है। महापंचायत में जितने वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किया उनके विचार बीजेपी की हठ धर्मिता के विरुद्ध है। उमेश राघव ने कहा कि कुछ लोग राम को लाने की बात करते हैं। जबकि राम उन्हें लेकर के आए यह समझने की जरूरत है। डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने क्षत्रिय एकजुट पर जोर देने का आवाहन किया। अंत में पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जो भी प्रत्याशी बीजेपी को हराएगा। क्षत्रियों का वोट उसके लिए जाएगा।

महापंचायत का संचालन डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह ने किया। जबकि वहां लोगों का आभार कृष्णा ठाकुर ने व्यक्त किया। महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए जिसमें अजीत सिंह राघव, इंजीनियर आरपी सिंह, प्रमोद चौहान, श्रीपाल चौहान, मुनेंद्र सिंह, देववृत चौहान, विवेक प्रताप सिंह, हरीश प्रताप सिंह, सुनील सिंह, देवेंद्र अजीत सिंह, अन्नू तोमर नेम सिंह, सोलंकी धर्मेंद्र तोमर अशोक सिंह मानवेंद्र प्रताप सिंह नरेंद्र सिंह नरेश ठाकुर दानी ठाकुर अश्वनी सिंह अनुज प्रताप सिंह भानु प्रताप सिंह बिट्टू ठाकुर दीपक ठाकुर राजकुमार सिंह पुरुषोत्तम सिंह शालू ठाकुर योगेश ठाकुर भगत सिंह चौहान, संदीप चौहान, विक्की चौहान, संजय चौहान, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। क्षत्रिय महापंचायत में अन्य जिलों से भी लोग आए। दिल्ली से गजेन्द्र राघव, बुलंदशहर से लोकेश राघव, अजय ठाकुर, गौरव तोमर, मथुरा से, मुकेश ठाकुर आदि।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story