×

Aligarh News: रामजी लाल सुमन पर भड़के ये नेता, कहा- 'मुगलों की नाजायज औलाद हैं, देशद्रोही हैं'

Aligarh News: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि यह मुगलों की नाजायज औलाद हैं। ऐसे लोग अपने आप को आप नहीं कहते मुगलों को अपना बाप कहते हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 March 2025 4:27 PM IST
Minister Raghuraj Singh angry at Ramji Lal Suman
X

रामजी लाल सुमन पर भड़के मंत्री रघुराज सिंह (Photo- Social Media)

Aligarh News: राज्यसभा में मेवाड़ के राजा राणा सांगा को गद्दार कहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि यह मुगलों की नाजायज औलाद हैं। ऐसे लोग अपने आप को आप नहीं कहते मुगलों को अपना बाप कहते हैं। यह देश द्रोही हैं इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। अखिलेश सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वह विदेश में पढ़े हैं। उनको यहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में नहीं पता। इस बार उनका एक भी ठाकुर नहीं जीतेगा।

मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि देखिए यह मुगलों की नाजायज औलाद हैं। जो ठाकुरों और रणबाकुरों के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग करते हैं। इसलिए इनका पूरा इतिहास आप पूछ लोगे तो मैं इनको नाजायज औलाद कहूंगा। क्योंकि यह अपने बाप को बाप नहीं कहते। मुगलों को अपना बाप कहते हैं। तो मुगलों से पैदा हुए लोग हैं। यह क्रॉस ब्रीड है। बीपी मौर्य ने सन 77 में एक सभा की थी। उन्होंने कहा था कि क्रॉस बीड रहेगी। तो ठीक रहेगा।

तो मैं आपके माध्यम से कहूंगा कि ठाकुरों ने देश को बचाया, ठाकुरों ने देश के साथ-साथ अपनी सीमाओं को बचाया। यह देश 25 बार कटा, पिटा, लुटा ऐसे बेईमानों के कारण ऐसी नाजायज औलादो के कारण जो अपने देश का खाते हैं। और गाते मुगलों का है। तो यह मुगलों के यहां खाने वाले लोग और मुगलों को अपना पूर्वज बताने वाले लोग, यह देश के हमेशा गद्दार रहेंगे। मुगलों के टाइम भी यह गद्दार थे। और अंग्रेजों के टाइम भी गद्दारथे। और आज भी गद्दार हैं। जो अपने आप को राज्यसभा सदस्य कहते हैं। रामजीलाल सुमन अपने आप को कह रहे हैं।

उनको शर्म हया बिल्कुल नहीं रही है। अखिलेश जी के पिताजी वास्तविक नेता थे। अखिलेश जो है। सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उनको भौगोलिक कोई ज्ञान नहीं। वह विदेश में पढ़े हैं। इसलिए उन्हें हिंदुस्तान की धरती का कोई ज्ञान नहीं। राजा महाराजाओं ने लड़ाई लड़कर राजपूत ने लड़ाइयां लड़कर यह देश बचाया।

हमारी संस्कृति बची हुई है केवल उनके कारण, राणा सांगा के 80 घाव लगे थे। अखिलेश के एक घाव लग जाएगा तो शैय्या पर पड़ जाएंगे। 80 घाव लगने के बाद भी लड़ाई लड़ते रहे देश के और राष्ट्र के हित में, तो इसलिए इनको शर्म आनी चाहिए और इस बार लोकसभा में इनको जो ताकत मिल गई है। तो उनके दिमाग खराब हो गए हैं। अबके ठाकुर उनको बता देंगे। कि इनका एक भी ठाकुर नहीं जीतेगा। भारी बहुमत से 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अखिलेश के लोगों की जमानत जब्त हो जाएगी। यह नपुंसक लोग हैं। क्योंकि यह ऐसी भाषाओं का उपयोग करते रहते हैं।

हमारे देश के राजपूतों की कहानी को पढ़कर वह कभी भी गुलाम नहीं हुए। तो हमारे देश के राजपूत का इतिहास को पढ़कर कई देश ऐसे हैं। जो गुलाम नहीं हुए। लेकिन हमारे ही लोगों ने हमको गुलाम करवाया। 600 – 700 साल मुगलों से और 200 साल अंग्रेजों के डिवाइडेड एंड रूल वाली पॉलिसी, तब भी थे। ऐसे नपुंसक और आज भी है। इसी कारण यह देशद्रोही है। इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए आपके माध्यम से कहना चाहता हूं।

सपा नेता रामजीलाल सुमन की टिप्पणी पर भड़के ब्लाक प्रमुख अकराबाद

Aligarh News: समाजवादी पार्टी के नेता रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा के खिलाफ की गई गलत टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में श्रवण समाज के लोगों में भारी रोष दिखाई दे रहा है।

इसी को लेकर अकराबाद के ब्लाक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह ने सपा नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करते हुए। सपा नेताओं को नीच दुष्ट अधर्मी जैसे शब्दों से नवाजते हुए। अपना विरोध जताया है। 12 अप्रैल को भारी भीड़ के साथ आगरा पहुंचे की बात कही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह कह रहे हैं कि रामजीलाल सुमन एक नीच व दुष्ट प्रगति का व्यक्ति है। जिससे राणा सांगा के खिलाफ गलत टिप्पणी कर श्रवण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

वहीं अलीगढ़ के सपा नेता मनोज यादव समेत जातिविशेष लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है। कि वह अपनी औकात में रहें। नहीं तो उन्हें उनकी औकात याद दिला दी जाएगी।

वहीं सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल एवं शिवपाल यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी संशोधित करते हुए चेतावनी दी गई है। इसी के साथ गांव गांव जाकर श्रवण समाज के लोगों के साथ बैठक कर भारी संख्या में आगरा पहुंचने की बात कही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story