Aligarh News: मुस्लिम यूनिवर्सिटी आतंकवाद का अड्डा, इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए-मंत्री रघुराज सिंह

Aligarh News: उन्होंने कहा इसके साथ में जेएनयू भी बंद होनी चाहिए। क्योंकि जेएनयू भी राष्ट्र की विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहती है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 Nov 2023 3:40 PM GMT
X

Minister Raghuraj Singh

Aligarh News: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एएमयू को लेकर फिर एक बार बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल बीते दिन यूपी एटीएस द्वारा अलीगढ़ से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से आईएसआईएस से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज व पेन ड्राइव बरामद की गई है। जिसमे पाकिस्तान व आईएसआईएस से जुड़ी सामग्री बरामद बताई जा रही है। वही दोनों संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ के रहने वाले एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हमेशा से आतंकवाद का अड्डा बन रहा है। इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए।

1943 में हिंदुस्तान पाकिस्तान की रणनीति यही तय हुई

पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा मैं तो हमेशा कहता आया हूं और पिछले 40 वर्ष से यही रोज कह रहा हूं। यह आतंकवादियों का अड्डा है। आतंकवादियों की नर्सरी है। यह लोग यही से खाएंगे, यही पियेंगे, यही रहेंगे और हिंदुस्तान की विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। यूनिवर्सिटी में बहुत कम पैसे में पढ़ाई होती है। इस कारण पूरे हिंदुस्तान का मुस्लिम यही आता है। यही से हिंदुस्तान-पाकिस्तान अलग हुआ था। 1943 में हिंदुस्तान पाकिस्तान की रणनीति यही तय हुई थी। 1947 में अलग हो गए।

एएमयू और जेएनयू दोनों बंद होने चाहिए

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि इस यूनिवर्सिटी को तो जनहित में तत्काल बंद कर देना चाहिए। इसके साथ में जेएनयू भी बंद होनी चाहिए। क्योंकि जेएनयू भी राष्ट्र की विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहती है। वैसे ही मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी राष्ट्र की विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहती है। पहले तो मैं यह कहता हूं कि सबसे पहले मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदल जाना चाहिए। क्योंकि इसका नाम केवल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी होना चाहिए और वही ठीक रहेगा। इस यूनिवर्सिटी का नाम बदलवाने के लिए हम लोगों को धरना प्रदर्शन भी करना चाहिए। यह जो 26 दल आज इंडिया बने बैठे हैं। सब इनका आशीर्वाद है। यह जो 26 दल इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। इन सब का इसमें आशीर्वाद रहता है। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में कहीं भी बम नहीं फूट रहा। उससे पहले हिंदुस्तान में जगह-जगह बम फोड़े जाते थे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story