×

Aligarh News: नगर निगम का बकायदारों पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस नेता रूही जुबेरी सहित 119 पर लिया एक्शन

Aligarh News: 1000 से अधिक कर दाताओं को नोटिस जारी करने के 10 दिन बाद संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी। इसी दौरान कर डाटा को जवाब दाखिल करना होगा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 26 Dec 2023 5:11 PM GMT
X

नगर निगम का बकायदारों पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस नेता रूही जुबेरी सहित 119 पर लिया एक्शन: Video- Newstrack

Aligarh News: राजस्व वसूली में नगर निगम हाउस 100000 से अधिक बड़े बकाया दारों को नोटिस जारी कर रहा है। 1000 से अधिक कर दाताओं को नोटिस जारी करने के 10 दिन बाद संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी। इसी दौरान कर डाटा को जवाब दाखिल करना होगा। तालाबंदी में कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अलीगढ़ नगर निगम 2.75 लाख से अधिक लाख से अधिक करदाता हैं। जिसमें अभी तक 45 हजार कर दाताओं ने हाउस टैक्स जमा किया है। जबकि 2200 से अधिक बकाएदारों की सूची नगर निगम संपत्ति कर विभाग ने तैयार की है। जिन पर 50 करोड़ से अधिक बकाया पड़ा हुआ है। उक्त बकाएदारों की संख्या चार जोनों में बटा है। जबकि एक जोन में 119 बकाया (हाउस टैक्स) में जानी मानी हस्तियां के नाम भी शामिल हैं। जिसमें कांग्रेस नेता रूही जुबेरी सहित अन्य लोग सम्मिलित हैं।

पना खर्चा भी मुश्किल से निकलता है- कांग्रेस नेता रूही जुबेरी

तो वहीं वसूली में नगर निगम की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेता रूही जुबेरी ने बताया कि शहर में आदमी बड़ी मुश्किल से मकान बना पाता है। अपना खर्चा भी मुश्किल से निकलता है। अगर नगर निगम द्वारा लगाए गए टैक्स में वृद्धि होने पर लोग कैसे इसको चुकता कर पाएंगे। जिसके लिए नगर निगम ने आपत्ति मांगी थी, वे आपत्ति भी लोगों द्वारा काफी दी गई है।

अलीगढ़ नगर निगम में अपना नाम आने पर रूही जुबेरी ने बताया कि मेरे पर भी बकाया बताया गया है जब कि मेरे यहां वह लोग रह रहे हैं जिनका अपना आशियाना भी नहीं है तथा मैं कोई उनसे किराया भी नहीं लेती हूं। इसके बाद भी मेरे पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा बकायदारों में नाम शामिल किया गया है। इसके विषय में मैंने नगर निगम के पास अपनी आपत्ति जाहिर की है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story