Aligarh News: AMU कैंपस गोली कांड मामले में नदीम ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

Aligarh News: मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलोनी और पॉलिटेक्निक के बीच बने एएमयू क्वार्टर से 24 जुलाई 2024 को नाजिम और कलीम अपनी ड्यूटी करने रजिस्टार ऑफिस जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन्हें घेर कर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 28 July 2024 1:17 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic: Newstrack)

Aligarh News: मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलोनी और पॉलिटेक्निक के बीच बने एएमयू क्वार्टर से 24 जुलाई 2024 को नाजिम और कलीम अपनी ड्यूटी करने रजिस्टार ऑफिस जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन्हें घेर कर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली कलीम के सर के पास जा लगी, तो दूसरी गोली नदीम के पेट में जा लगी। एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम एवं स्थानीय पुलिस ने घायलों को जेएनएमसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार के दौरान आज 28 जुलाई की सुबह 6:00 बजे करीब नदीम का इंतकाल हो गया। मेडिकल ट्रॉमा सेंटर से उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले गए। वहां पोस्टमार्टम होने के बाद अब शव को घर ले गए हैं। दोपहर 5:00 बजे करीब उन्हें एएमयू के मिंटोई कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला माला निवासी ग़ालिब हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। मृतक नदीम की पुत्री जरीन द्वारा अपने बॉयफ्रेंड अयाज़ के साथ मिलकर पूर्व बॉयफ्रेंड ग़ालिब की उस्तरे (धारदार ब्लैड) से 18 बार वार करके हत्या कर दी थी। और शव को झाड़ियों में फेक दिया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त आईडी कार्ड से की थी। अलीगढ़ पुलिस ने नदीम की पुत्री जरीन और उसका बॉयफ्रेंड अयाज़ को पकड़ कर जेल भेजा था। ग़ालिब की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से इस पूरी घटना को देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गालिब के भाई तालिब द्वारा शूटरों को सुपारी दी गई थी। जिसमें नदीम और कलीम के ऊपर पहला हमला अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में किया गया था। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे और उन्हें पुलिस सुरक्षा दे दी गई थी। जवा से शिफ्ट होकर नदीम और कलीम अमु परिसर में बने क्वार्टर में शिफ्ट हो गए। जवां में उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी। एएमयू में शिफ्ट होने के बाद नदीम और कलीम लगातार अपनी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस से निवेदन करते रहे। परंतु एएमयू में रहने के बाद उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी। दिनांक 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार की सुबह 9:00 बजे दो हमलावरों ने नदीम और कलीम पर हमला किया था। हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक नदीम एएमयू के रजिस्टार ऑफिस के काउंसलिंग विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने पत्नी सहित तीन लड़के और एक लड़की छोड़ गए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story