×

Aligarh News: नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, कूड़े के ढेर में मिले मृत गोवंशों के क्षत विक्षत शव

Aligarh News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगाए नगर आयुक्त एवं नगर निगम मुर्दाबाद के नारे, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 9 March 2025 12:41 AM IST
Major negligence of Municipal Corporation came to light, mutilated bodies of dead cattle found in garbage heap
X

नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, कूड़े के ढेर में मिले मृत गोवंशों के क्षत विक्षत शव (Photo- Social Media)

Aligarh News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को एक सूचना प्राप्त हुई। जिसमें थाना बन्नादेवी के पीछे नगर निगम के द्वारा डाले जाने वाले कूड़े के ढेरों में गोवंशों के मृत एवं क्षत विक्षत शव मिले। मौके पर कई क्षत विक्षत शव कुत्तों के द्वारा नोचे गए थे। एवं कई शव जो कि कूड़े के ढेर में पड़े थे। सूचना मिलते ही विहिप ब्रजप्रान्त सो०मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर नगर आयुक्त और पुलिस प्रशासन को लगातार फोन के माध्यम से अवगत कराया गया और कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री स्वयं गौमाता की रक्षा हेतु कितने गंभीर हैं।

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही

वहीं अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही देखकर लगता है। कि उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने की शपथ खाई हुई है।उन्होंने पिछले वर्ष भी रमज़ान व ईद के आस पास ऐसी घटना होने की बात बताई। स्थल पर अनुरोध के बाद भी नगर निगम के डॉक्टर एक घंटा विलंब से पहुंचे। जिससे कार्यकर्ता क्षुब्ध थे।

इसके साथ उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी लिख कर दे दें कि वह गौमाता का सम्मान नहीं करेंगे। विहिप बजरंगदल गौमाता हेतु दिन रात एक कर देगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर फोन न उठाने के भी आरोप लगाए।उन्होंने उक्त स्थल से कूड़ा हटाने व सीसीटीवी लगवाने हेतु भी अनुरोध किया।

वहीं विहिप विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई तो संगठन आंदोलन हेतु बाध्य होगा एवं ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेगा। तत्काल में थाना बन्नादेवी पुलिस के द्वारा जेसीबी बुलाकर शवों को जेसीबी द्वारा जमीन में दफनाने की जल्दबाजी की जाने लगी लेकिन हिंदूवादियों ने पहले गोवंश की दुर्गति के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की उसके बाद ही शवों को गाड़ने की बात कही।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और एसीएम प्रथम सुधीर कुमार सोनी के द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की गई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारियों द्वारा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही को लेकर थाना बन्ना देवी में तहरीर दी गईं।

इस अवसर पर हरिगढ़ विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा प्रमुख रमाकांत सिंह, बजरंगदल महानगर गौरक्षा प्रमुख करन चौधरी, महानगर संयोजक दीपक राजपूत,विहिप प्रखंड मंत्री योगेंद्र सिंह, दिनेश बघेल, रोहित वार्ष्णेय गौसेवक आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story