×

Aligarh News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले चोट के निशान

Aligarh News: प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में भूरा सेठ पड़ोसी के साथ क्रिकेट मैच देख कर सोये थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजे से बाहर नहीं निकले।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 Jan 2024 3:10 PM GMT
X

Aligarh News 

Aligarh News: वृद्ध की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भूरा सेठ के गले में चोट के निशान मिले हैं। भूरा सेठ चुनी चोकर का व्यापार करते थे। मौत के समय वह घर में अकेले थे। 5 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। वही, उनके तीन पुत्र दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है। कि उनके घर में एक मुस्लिम किराएदार भी रहता है। जिनसे कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। वृद्ध व्यक्ति की मौत की सूचना पर मौके पहुँची पुलिस बुजुर्ग की मौत के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। घटना थाना चंदौस इलाके के डाबर रोड कस्बा की है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में भूरा सेठ पड़ोसी के साथ क्रिकेट मैच देख कर सोये थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजे से बाहर नहीं निकले। वहीं मकान में किराये पर रहने वाले व्यक्ति की पत्नी ने आवाज लगाई। लेकिन भूरा सेठ कमरे से बाहर नहीं निकले। पड़ोस की रहने वाली भारती को इस बारे में बताया। भारती ने मोबाइल कर भूरा सेठ से बात करने का प्रयास किया। लेकिन मोबाइल नहीं उठा। जब घर आकर देखा को भूरा सेठ जिस कमरे में सोते थे। उसका दरवाजा खुला था। जब रजाई उठा कर आवाज लगाई , तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

रजाई के अंदर भूरा सेठ के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वहीं, गले पर चाकू से कट के निशान थे। खून निकल रहा था। पड़ोस में रहने वाली भारती ने अपने पापा-मम्मी और पड़ोसियों को बुला लिया। भारती ने बताया कि घर में रहने वाले किरायेदार की पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। भारती ने बताया कि रात में दस बजे पापा भूरा सेठ के साथ क्रिकेट मैच देख कर घर आ गये थे। भूरा सेठ की पत्नी की मृत्यु पांच साल पहले हो चुकी है। क्षेत्राधिकारी गभाना ने बताया। कि वृद्ध की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। गले पर चोट के निशान हैं। परिजन की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Admin 2

Admin 2

Next Story