Aligarh Crime: जमानत पर रिहा हुए व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, चार टीमें गठित

Aligarh News: जमानत पर रिहा हुए व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देन के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Dec 2023 3:53 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Pic:Newstrack)

Aligarh News: जनपद के बरला थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर के सुनसान जंगलों में जमानत पर रिहा हुए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देन के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार में गठित की गई है।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ीपुर के सुनसान जंगलों की तरफ शुक्रवार की दोपहर उस वक्त ग्रामीणों में भगदड़ मच गई जब बदमाशों द्वारा कुछ माह पूर्व हत्या के आरोप में जमानत पर रिहा हुए थाना छर्रा क्षेत्र के रूमाई गांव निवासी सुरेश पुत्र नाथू सिंह की पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेश और उसकी पत्नी शांति देवी नोएडा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। दोनों नोएडा से अलीगढ़ स्थित अपने घर आए थे। पत्नी शांति देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात जब वह नोएडा से नौकरी करके अलीगढ़ पहुंचे तो सुबह उसका पति राकेश घर नहीं आया। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पता चला कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने गठित की चार टीमें

क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह ने कहा कि 29 दिसंबर 2023 को थाना बरला क्षेत्र अंतर्गत थाना छर्रा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम क्राइम टीम और क्षेत्राधिकार के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया हैं। घटना का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त करके थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story