TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aligarh News: आपके बच्चे के दूध में जहर! अगर भैंस का दूध पिला रहे हैं तो सावधान

Aligarh News: आपके बच्चों को चंद पैसे के लालच में कुछ लोग दूध के रूप में स्लो जहर दे रहे हों। इस खबर को देखकर आप हैरान ही नहीं परेशान भी हो जाएंगे!

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 Sep 2024 3:58 PM GMT
Aligarh News ( Pic- News Track)
X

Aligarh News ( Pic- News Track)

Aligarh News: बच्चों को आप अगर भैंस का थन का दूध पिला रहे हैं, तो सावधान! हो सकता है आपके बच्चों को चंद पैसे के लालच में कुछ लोग दूध के रूप में स्लो जहर दे रहे हों। इस खबर को देखकर आप हैरान ही नहीं परेशान भी हो जाएंगे! इस बात को हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में बीयर की फैक्ट्री से निकलने वाला कुटा यानी (दुष्ट) अब चारे के रूप में भैंस को खिलाया जा रहा है! बताया जाता है कि यह खलीचूनी से सस्ते दामों में भैंस पालने वाले लोगों के लिए मिल जाता है। इसको खाने के बाद भैंस ज्यादा दूध देती है।

बताया जाता है कि इसे खाने से भैंस की आयु काफी कम हो जाती है यानी जिस भैंस की जिंदगी 10 वर्ष की हो, वह 5 वर्ष में ही मर जाती है। देश में आप कहीं भी बियर की फैक्ट्री लगाएंगे तो सबसे पहले सरकार की गाइडलाइन होगी कि आपको फैक्ट्री नाले के किनारे लगानी है। इस गाइडलाइन को इसलिए रखा जाता है कि बीयर की फैक्ट्री से निकलने वाला डस्ट नाले में बहा दिया जाए। ऐसे में फैक्ट्री संचालक नियम का पालन तो कर रहे हैं, यानी फैक्ट्री को नाले के किनारे ही लगा रहे हैं। लेकिन चंद पैसा कमाने के लालच में माफिया इतने हावी हो गए कि बीयर की फैक्ट्री से निकलने वाले डस्ट को मार्केट में सेल आउट कर रहे हैं। यह चारे से काफी सस्ते दामों में पशु पालने वाले लोगों को मिलता है।

पशु चिकित्सक डॉक्टर पुनीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग कुछ पैसे की लालच में पशुओं को बियर की फैक्ट्री से निकला हुआ डस्ट खिलाते हैं। इसे खाने से पशुओं की आयु बहुत कम रह जाती है। हालांकि इसको खाने से पशु दूध जरूर ज्यादा देता है।बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। स्लो जहर दिया जा रहा है। इससे बच्चों को गंभीर बीमारियां पैदा होंगी। आगे उन्होंने कहा कि लोग जहां से भी दूध लें देखभाल करके लें। पशुपालक का कहना है कि हम लोग पशुओं को लंबे समय से इसको खिला रहे हैं यह काफी सस्ता मिलता है। यानी पशुओं को दलिया खिलाएंगे तो वह 1 किलो ₹30 का है और यह ₹30 में 5 किलो मिलता है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story