Aligarh News: अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, बरामद किया हथियारों का जखीरा, चार आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: आरोपी पहले डाई बनाने का काम किया करता था। आर्थिक तंगी के चलते उसके द्वारा तमंचे बनाना शुरू कर दिया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 22 Sep 2023 1:54 PM GMT
Police exposed illegal arms factory, four accused arrested, weapons recovered
X

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया हथियार: Photo-Newstrack

Aligarh News: यहां पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से अवैध फैक्ट्री में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था।

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना शासनी गेट क्षेत्र के पला चैकी क्षेत्र का है। जहां मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस के द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दर्जनों की तादाद में अवैध बने हुए थे, तमंचे व अध बने हुए तमंचे पुलिस के द्वारा बरामद किये गए हैं। फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपी युवक के साथ अन्य तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आर्थिक तंगी के चलते तमंचे बनाना शुरू

बताया जाता है उपरोक्त आरोपी पहले डाई बनाने का काम किया करता था। इसके बाद आर्थिक तंगी के चलते उसके द्वारा तमंचे बनाना शुरू कर दिया गया। इस मामले में एसपी सिटी मृगांग शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शासनी गेट क्षेत्र के पला पुलिस चैकी क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद इलाका पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


अन्य अरोपियों की तलाश जारी

पुलिस को इस मामले में कई और लोगों के शामिल होने का शक है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य अरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये लोग कहां-कहां हथियार सप्लाई करते थे और इनके इस अवैध कार्य में कौन-कौन शामिल है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story