×

Rakesh Tikait ने फिर अलापा MSP कानून का राग, 2024 चुनाव पर बोले- जनता जैसे ठीक समझेगी, उसे वोट करेगी

Rakesh Tikait at Aligarh: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, कि 'इलेक्शन के चार-पांच महीने शेष हैं। इसमें कुछ नहीं कह सकते। हमने सभी पार्टियों को कहा कि, अपना चेहरा गांव, गरीब, किसान, आदिवासी का बनाओ।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 Nov 2023 2:06 PM GMT
Rakesh Tikait at Aligarh
X

Rakesh Tikait at Aligarh (Social Media)

Rakesh Tikait at Aligarh : भारतीय किसान संघ (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने गुरुवार (30 नवंबर) को एक बार फिर एमएसपी कानून का राग अलापा। राकेश टिकैत आज अलीगढ़ में थे। उन्होंने कहा, 'MSP कानून के बिना देश के किसानों को फायदा नहीं होगा।'

दरअसल, किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अलीगढ़ के टप्पल इलाके पहुंचे थे। राकेश टिकैत यूनियन के नेता विजय तालान (Vijay Talan) से मिलने गए थे। उसके बाद नगलिया गौरोला में राजौरी में शहीद सचिन लौर के परिजनों से मिलने पहुंचे।

टिकैत- MSP कानून देश के किसानों की बड़ी मांग

इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि, 'MSP गारंटी प्लान' देश में बनना चाहिए। जब तक यह कानून नहीं बनेगा, देश के किसानों को फायदा नहीं होगा। एमएसपी कानून (MSP Law in India) बन जाएगा तो किसानों को उसका लाभ मिलेगा। टिकैत ने कहा, एमएसपी कानून बनना देश के किसानों की बड़ी मांग है।'

2024 चुनाव को लेकर कुछ नहीं कह सकते

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, कि 'इलेक्शन के चार-पांच महीने शेष हैं। इसमें कुछ नहीं कह सकते। हमने सभी पार्टियों को कहा कि, अपना चेहरा गांव, गरीब, किसान, आदिवासी का बनाओ। उनके लिए काम करो। अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग पार्टियों की सरकार है। आप काम करो। जनता जैसे ठीक समझेगी, उसे वोट करेगी।'

राकेश टिकैत- अलग-अलग जगह की अलग-अलग डिमांड है

वहीं, चंडीगढ़ में तीन दिवसीय किसानों के आंदोलन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'अलग-अलग जगह की अलग-अलग डिमांड है। भिवानी में आंदोलन चल रहा है। वहां बड़ी लाइन बनाने का काम चल रहा है। जिसमें भूमि अधिग्रहण का मामला है। वहीं, कुछ जगह गन्ना भुगतान का मुद्दा है। अलग-अलग जगह पर किसानों की कई समस्याएं हैं। जिसे लेकर चंडीगढ़ और अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया गया।'

किसान नेता युद्धवीर की गिरफ्तारी पर टिकैत ने कहा

किसान नेता युद्धवीर की गिरफ्तारी पर टिकैत ने बताया कि, 'दिल्ली वाले मूवमेंट पर रेड कॉर्नर वारंट जारी किया था। उन्होंने बताया कि, जब इमीग्रेशन को जाते हैं तो सरकार को इस बारे में सूचना दी। इससे पहले वह तीन बार विदेश चले गए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story