TRENDING TAGS :
Aligarh News: संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मनाई बरसी
Aligarh News: पंजाब के बठिंडा के बैलोन गांव के 23 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की पुण्यतिथि अलीगढ़, हाथरस में संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा द्वारा मनाई गई।
Aligarh News: 21 फरवरी से 24 से 25 फरवरी तक आंदोलन 2 में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने किसानों पर फायरिंग की। वे गोलियों से शहीद हो गए। पंजाब के बठिंडा के बैलोन गांव के 23 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की पुण्यतिथि अलीगढ़, हाथरस में संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा द्वारा मनाई गई।
केंद्र सरकार का किसानों के प्रति रवैया स्पष्ट रूप से दमनकारी है
अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष शारिक खान के कैंप कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सह संयोजक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन युवा किसान शुभकरण सिंह शहीद हुए थे। आज बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मोर्चा के किसान और मजदूर अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार का किसानों के प्रति रवैया स्पष्ट रूप से दमनकारी है। शुभकरण सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे छोटी बहनें हैं। गोलियां चलाते समय केंद्र सरकार ने यह भी नहीं देखा कि वह शहीद हो गए। युवा किसान शुभकरण सिंह का क्या कसूर था? क्या देश में हक की मांग उठाना गलत है?
लोगों को युवा किसान शुभकरण सिंह से प्रेरणा मिलती रहे
बुजुर्ग माता-पिता बहनों की जिम्मेदारी कौन लेगा? जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह ने कहा। युवा किसान शुभकरण सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि देकर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का हर किसान मजदूर उनके परिजनों की आवाज बनेगा। जल्द ही वे शुभकरण सिंह के परिजनों से मिलने उनके पैतृक गांव जाएंगे। श्रद्धांजलि देने में मुख्य रूप से जिला संरक्षक अशोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इस्लाम अल्वी, युवा प्रदेश अध्यक्ष आसिफ खान, जिला संगठन मंत्री मुमताज रुस्तम, वरिष्ठ किसान नेता वीरेंद्र अगराना प्रदेश हाथरस की ग्राम पंचायत अगराना में बुजुर्ग किसान किशनलाल के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई जहां पप्पू दुकान वाले, शिशुपाल यादव, निरंजन कुशवाह आदि ने कहा कि संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले वे जल्द ही खनौरी बॉर्डर पहुंचकर बापू दल्ले वाल के आमरण अनशन में शामिल होंगे और सरकार से मांग करेंगे कि युवा किसान शुभकरण सिंह के नाम पर हाथरस जिले में एक चौक बनाया जाए, ताकि किसानों के छोटे-छोटे बच्चों को अपने हक के संघर्ष में युवा किसान शुभकरण सिंह से प्रेरणा मिलती रहे। इस आंदोलन में जिला हाथरस से गांव अगराना बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।