Aligarh News: चिलकौरा ग्राम सभा की जमीन जल्द कब्जा मुक्त होगा -SDM

Aligarh News: राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि तहसील स्तर पर किसानों को बहुत परेशान किया जाता है। लेखपाल कानूनगो चक्कर लगवाते रहते हैं। अगर किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं लिया तो किसान फिर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 13 Aug 2024 4:32 PM GMT
Aligarh News
X

 Aligarh News (Pic: Newstrack)

Aligarh News: दो दिन से चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन में आज सुबह से एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह अपनी पूरी टीम तहसीलदार, नायब तहसीलदार लेखपाल के साथ 10 बजे से कमिश्नरी पर पहुंच गए। चिलकौरा की जनता और किसान यूनियन के नेताओं को मनाने में लगे रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आज ही टीम गठित कर दी है और आज से ही कार्यवाही शुरू होगी। एक महीने में चिलकौरा की चारागाह, पशु बैठक और मरघट पर हुए अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराया जायेगा। किसानों की हर समस्या को गम्भीरता से लेते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीम आज कब्जा स्थल पर भी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि तहसील स्तर पर किसानों को बहुत परेशान किया जाता है। लेखपाल कानूनगो चक्कर लगवाते रहते हैं। अगर किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं लिया तो किसान फिर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि सरकारी जमीन पर भी भूमाफिया कब्जा किए हुए हैं। मुख्यमंत्री का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा। युवा जिला अध्यक्ष कौशल बघेल ने बताया कि चारागाह की 32 बीघा, पशु बैठक की 13 बीघा जमीन और मरघट की 10 बीघा ज़मीन को भूमाफियाओं ने घेर रखी है। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन ठाकुर ने बताया कि उपजिलाधिकारी महोदय ने एक महीने का समय में कब्जा मुक्त करने का आश्वासन दिया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।

धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष कौशल बघेल, जिलाध्यक्ष किशन सिंह लोधी, रवि बघेल चिलकोरा के पूर्व प्रधान केहरि सिंह, टीकम सिंह, प्रदेश सचिव विनोद चौधरी, देवेन्द्र कुमार, रामकुमार दिवाकर, ललित कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, उमा शंकर, राकेश चौधरी, अजब सिंह, रवि कुमार, रविन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, योगेश यादव, काकू यादव, ओमवीर सिंह, जगदीश सिंह, शिवकुमार सिंह, धीरज यादव, हेमू बबलू, चौधरी आदि सैकड़ों चिलकोरा के ग्रामीण और किसान नौजवान मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story