Aligarh News: नफ़ीसा की मददगार बनी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति

Aligarh News: संस्था को सूचना मिलने के बाद संस्था के अध्यक्ष इमरान खान अपनी टीम को लेकर तुरन्त अनूपशहर गए और महिला से सम्पर्क करके महिला को अलीगढ़ के जेएनएमसी के ट्रामा इमरजेंसी के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 July 2024 8:34 AM GMT
aligarh news
X

नफ़ीसा की मददगार बनी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: अनूपशहर निवासी नफ़ीसा की मददगार बनीं सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि ये महिला हमारी संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल के सम्पर्क में आईं थीं। तब उन्हें पता चला कि साठ वर्षीय महिला की घर के फर्श पर फिसलकर गिर जाने से पैर की हड्डी टूट गयी है। महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सही उपचार नही हो पा रहा था।

संस्था को सूचना मिलने के बाद संस्था के अध्यक्ष इमरान खान अपनी टीम को लेकर तुरन्त अनूपशहर गए और महिला से सम्पर्क करके महिला को अलीगढ़ के जेएनएमसी के ट्रामा इमरजेंसी के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करके ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिसमे उनके प्लेट और रॉड डालने के लिए बताया गया। जिसके बाद संस्था ने महिला के परिवार की सहमति से ऑपरेशन करने में आर्थिक सहयोग किया और महिला का ऑपरेशन कराया।

हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर एल जेड जिलानी और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ इश्तियाक की यूनिट के विशेष सहयोग से सफल ऑपरेशन हुआ। महिला के स्वस्थ हो जाने पर हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी गई है। इस अवसर पर संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने कहा कि जिस तरह से संस्था सामाजिक कार्य करके, गरीब, बेसहारा, मजबूर लोगों की मदद करने में अग्रसर है। उसके लिए संस्था को आर्थिक सहयोग की ज़रूरत है। इसलिए सभी सम्मानित लोगों से अपील की जाती है कि संस्था को आर्थिक सहयोग करके संस्था का आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करें। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष खुर्रम इक़बाल,उपसचिव फरमान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान,बबलू राइन, इमरान घोसी आदि लोग मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story