Aligarh News: पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा है, ये दिखाई दे रही सेनाएं CM के इशारे पर हैं..., जो कुछ हो रहा है..., ये भी सरकार के इशारे पर...

Aligarh News: देखिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पुलिस से क्या बोला: कहा आखिर अखिलेश यादव से पुलिस इतनी डरी हुई क्यों?

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 April 2025 6:14 PM IST (Updated on: 11 April 2025 6:16 PM IST)
X

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को पूर्व सपा विधायक की सपुत्री की शादी में शिरकत करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए बयान को लेकर कहा रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से उस बात को हटा दिया गया है।और जिस समय रिकॉर्ड से जो बात हटा दी जाती है।उसी समय बात खत्म हो जाती है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का भरोसा तानाशाही पर है।हिटलर ने कभी टुरूपर्श बनाए थे।अपने पॉलिटिकल वर्कर्स को पुलिस की वर्दी पहना कर के जो वो चाहता था। हिटलर करवाता था.यही वजह है। कि आज जो ये सेनाएं दिखाई दे रही है।ये मुख्यमंत्री के इशारे पर सेनाएं हैं।और जो ये सब कुछ हो रहा है। ये सब कुछ सरकार के इशारे पर ही हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा संविधान ही हमारी ढाल है।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में मेवाड़ के राजा राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते क्षत्रिय समाज के लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।यही वजह है कि जनपद अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित गोल्डन स्टोन रिसोर्ट में आयोजित सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक रही नजीबा खान जीनत की सुपुत्री नाशी खान के शादी समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए अलीगढ पहुंचे थे।लेकिन कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा मेवाड़ के राजा राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में दिए गए विवादित बयान के चलते उनका अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध किया गया। इस दौरान धनीपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव का काफिला निकलते ही बोनेर तिराहे पर जीटी रोड के डिवाइडर पर पहले से खड़े अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को हाथों में लिए काले झंडे दिखाए गए। काले झंडे दिखाने पर जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी नोक झोक हो गई।इस पर जिला अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों से कहा अखिलेश यादव से पुलिस इतनी डरी हुई क्यों है.आखिर क्या है। अखिलेश यादव ...जी... पे...ऐसी क्या बात है अखिलेश यादव में जिसके चलते पुलिस ने अखिलेश यादव को काले झंडे दिखाने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष समेत दो लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस की गाड़ी में बिठाकर थाने भिजवा दिया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा जहाँ तक राजनीतिक परिस्थितियों है। और भारतीय जनता पार्टी का जो रास्ता है।वो नफरत भरा है।और जब-जब भारतीय जनता पार्टी को अपनी नाकामी छुपानी होती है।तो ये लोग ऐसा फैसला लेते हैं। जिस फैसले से लोगों का ध्यान बंट जाए.जबकि ध्यान बटने के साथ-साथ समाज मै हम कैसे खाए खोदें.ये उस दिशा में काम करते है। लोकतंत्र और संविधान को और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव जी का दिया हुआ संविधान को समय-समय पर यह लोग नहीं मानते और संविधान की कोई परवाह नहीं करते। अखिलेश यादव ने कहा हमारा संविधान हमारी ढाल है। और संविधान हमारा सम्मान है। संविधान हमें पहचान देता है। और संविधान हमारा हक और अधिकार दिलाता है।जिस संविधान पर समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी चोट पहुंचती है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कानून व्यवस्था की पोल तो आज खुल गईं।कहा आज कानून व्यवस्था की पोल इसलिए खुल गई।कि मुख्यमंत्री जी को साइड लाइन कर दिया गया।और अधिकारियों से यह जानकारी ली गई। कि आखिरकार उस घटना में कितने दोषी पकड़े गए।और आपसे बेहतर कौन जानता होगा उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था क्या है।जो आंकड़े उत्तर प्रदेश सरकार के बताते हैं। उन आंकड़ों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां असुरक्षित है।साथ ही अन्याय और भेदभाव हो रहा है। पार्टी और जाति देखकर भी भेदभाव हो रहा है।और अपनी बात को मनवाने के लिए अगर झूठे मुकदमे भी लगाने पड़े। तो वो मुकदमे भी झूठे लगाए जा रहे हैं।और विपक्ष को कैसे कमजोर और दबाया जाएं। उत्तर प्रदेश सरकार इस काम को लगातार कर रही है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा इधर उन्होंने अर्थव्यवस्था का खेल देखा।और जो लोग विश्व गुरु बनना चाहते थे।और जो दुनिया को लीड करना चाहते थे। जो भारतीय जनता पार्टी जुमले समय-समय पर बताती थी।कि हम दुनिया की तीसरी और चौथी अर्थव्यवस्था बन गए है।लेकिन आज महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है।और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकारी नौकरियां नहीं है। किसान की आय दोगनी होनी थी। वो दोगुणी नहीं कर पा रहे हैं।और जो लोग कहते थे हम आलू खरीद लेंगे। किसान की पैदावार को सही कीमत दे देंगे।इन लोगों ने उद्योगपतियों के साथ-साठ गांठ कर ली।और बड़े-बड़े कारोबारीयों से साठ-गाठ करके हमारे किसानों को जो गेहूं की सही कीमत मिलनी चाहिए थी।उस कीमत को भी यह लोग उपलब्ध नहीं कर पा रहे हैं।बल्कि गेहूं की कीमत को लेकर सीमा ये बांध रहें है। कि इससे ज्यादा प्राइवेट लोग भी गेहूं की खरीद नहीं कर सकते हैं।अगर कहीं कंपटीशन होता है।और बाजार का जो कंपटीशन है। इसलिए ये लोग काला कानून ला रहे थे।यही तो तर्क दें रहें थे। बाजार में कंपटीशन होगा। तभी किसान को ज्यादा लाभ पहुंचेगा।लेकिन आज गेहूं की कीमत किसान को सही मिल सकती थी। ये लोग पाबंदी लगा रहे हैं। कि किसान को गेहूं की सही कीमत न मिले।जबकि पीछे से बड़ी-बड़ी कंपनियों को किसानों का पूरा का पूरा गेहूं खरीदवा रहे हैं।और अभी जो आंधी बारिश और तूफान आया है।उससे किसानों को नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई सरकार करने को तैयार नहीं है।इसीलिए इस सरकार का अब जाना तय है।बिजली को लेकर अखिलेश यादव ने कहा उनकी सरकार में हरदुआगंज के पास बिजली का एक प्लांट लगाया गया था।उसमें बिजली बनने लगी है। और उसका उत्पादन भी ज्यादा है।लेकिन आज बिजली की कीमत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को देनी पड़ रही है। उससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही यें लोग जीएसटी का जो कानून लाये थे.और यह लोग बताते थे। जीएसटी से हमारा व्यापार बढ़ेगा। लेकिन जीएसटी के कानून ने हमारे व्यापार को बर्बाद कर दिया।और उलझा दिया।और जो लाभ व्यापारियों को मिलना चाहिए था। उस लाभ को भी यह सरकार दिला नहीं पा रही है।

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने कहा रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से उस बात को हटा दिया गया है।और जिस समय रिकॉर्ड से जो बात हटा दी जाती है।उसी समय बात खत्म हो जाती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का भरोसा तानाशाही पर है।हिटलर ने कभी टुरूपर्श बनाए थे।अपने पॉलिटिकल वर्कर्स को पुलिस की वर्दी पहना कर के जो वो चाहता था। हिटलर करवाता था।यही वजह है। कि आज जो ये सेनाएं दिखाई दे रही है।ये मुख्यमंत्री के इशारे पर सेनाएं हैं।और जो ये सब कुछ हो रहा है। ये सब कुछ सरकार के इशारे पर ही हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा संविधान ही हमारी ढाल है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story