×

Aligarh News: तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्चा पैदा होने की दवा के लिये गयी थी पीड़िता

Aligarh News: पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 22 Dec 2023 2:40 AM GMT
Tantrik raped woman
X

Tantrik raped woman  (photo: social media )

Aligarh News: हरदुआगंज थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के कोई संतान न होने की वजह से बच्चा पैदा होने की दवा लेने तांत्रिक के पास पहुंची थी। दवा देने के बहाने महिला के पति को बाहर बिठाकर तांत्रिक ने अंदर कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला हरदुआगंज थाना इलाके का है।

क्षेत्राधिकारी अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना हरदुआगंज से एक महिला की दुष्कर्म का मामला मिला है। हरदुआगंज थाना इलाके की एक महिला है, जिसकी कोई संतान नहीं थी। वह संतान के लिए तांत्रिक से मिली थी। तांत्रिक ने अकेले में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की सूचना महिला ने अपने पति को दी थी। पति ने घटना की सूचना जाकर थाने पर दी है। महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना हरदुआगंज पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जो तांत्रिक है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। बहुत जल्द तांत्रिक को न्यायिक में जेल भेजा जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story