Aligarh News: खैर विधानसभा सीट पर सुरेन्द्र दिलेर BJP प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Aligarh News: बीजेपी ने हाथरस लोकसभा सीट से सांसद रहे स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर पर भरोसा जताते हुए उन्हें अलीगढ़ जिले की तहसील खैर की खैर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 24 Oct 2024 10:35 AM GMT
Aligarh News: खैर विधानसभा सीट पर सुरेन्द्र दिलेर BJP प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
X

Aligarh News (Pic- Newstrack)

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस लोकसभा सीट से सांसद रहे स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर पर भरोसा जताते हुए उन्हें अलीगढ़ जिले की तहसील खैर की खैर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी हाईकमान द्वारा पूर्व सांसद स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर के बेटे को खैर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के घर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और जोरदार स्वागत कर खुशी मनाई।

मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट पर भाजपा पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सुरेंद्र दिलेर ने भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से उनके पिता व सांसद स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर व दादा व सांसद किशन सिंह दिलेर ने नेतृत्व किया, मैं उनकी कार्यशैली को आगे बढ़ाते हुए उसी आधार पर जनता के बीच पहुंचकर चुनाव लड़ूंगा। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने पिता स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर का भाजपा हाईकमान द्वारा टिकट काटे जाने के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि उन्होंने जीवन भर पार्टी के आदेशों का पालन किया और जीवन भर उनका पालन करते रहेंगे। इस पर कहने या सुनने जैसी कोई बात नहीं है, पार्टी ने जो आदेश दिया है हम उसका पालन करेंगे। उसी आधार पर वह जनता के बीच पहुंचकर चुनाव लड़ेंगे और सबका साथ और सबका विकास के साथ सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story