×

Aligarh News: वाल्मीकि समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Aligarh News: भाजपा के वरिष्ठ नेता मानव महाजन ने कहा देश की आजादी के बाद बाबा भीमराव अंबेडकर को अगर किसी पार्टी ने अपमानित और कलंकित करने का कार्य किया तो कांग्रेस पार्टी ने किया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Dec 2024 10:07 PM IST
Valmiki Samaj and BJP workers protest against Congress
X

Valmiki Samaj and BJP workers protest against Congress- (Photo- Newstrack)

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री संदेश राज के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मानव महाजन शामिल हुए भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस, पार्टी का झूठ उजागर करते हुए भ्रम की राजनीति जो फैला रही है, उसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

देश की आजादी के बाद बाबा भीमराव अंबेडकर को अगर किसी पार्टी ने अपमानित और कलंकित करने का कार्य किया तो कांग्रेस पार्टी ने किया। कानून मंत्री के पद से इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के कुछ निर्णयों से असहमत होकर दिया गया। नेहरू ने प्रधानमंत्री होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर को हराने का कार्य किया। वहीं सदन में कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को उचित जगह स्थान नहीं दिया। संविधान दिवस कांग्रेस पार्टी ने कभी नहीं मनाया व कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में कभी भी भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नहीं दिया।

देश की जनता को गुमराह किया जा रहा

भाजपा नेता संदेश राज ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य सदैव से भारतीय जनता पार्टी ने किया। वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को केवल 12 सेकंड के वीडियो को प्रकाशित किया जा रहा है, वही जो पूरा भाषण 3 मिनट 37 सेकंड का है उसे छुपा कर देश के दलित समाज को और देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। इसे दलित समाज और देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा, आगे भी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष सोनू कुमार जाटव, राजकुमार राजा जाटव, गोविंद प्रकाश, गुरु भगत सिंह बक्शी, अजय सिंह, प्रदीप वाल्मीकि, गुड्डू भैया, प्रताप वाल्मीकि, नितिन राज, सनी कुंज, अजय चौहान, अनुज उपाध्याय, हर प्रसाद शुद्ध, राधेश्याम किला, सचिन राज, अमित चौहान, रंजीत ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे!

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story