विश्व साकार हरि की गिरफ्तारी को लेकर भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी चेतावनी

Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हाथरस जाकर बाबा विश्व साकार हरि उर्फ सूरजपाल की गिरफ्तारी की मांग करने की बात कही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 July 2024 9:09 AM GMT
aligarh news
X

भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी चेतावनी (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: विश्व साकार हरि के अनुयायियों द्वारा बाबा की गिरफ्तारी का विरोध किया गया था। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बड़ी चेतावनी दी है। ठाकुर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि अगर बाबा के अनुयायियों द्वारा बाबा की गिरफ्तारी का विरोध किया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के दर्जनों कार्यकर्ता हैं। हम जब मिलकर उनका खोपड़ा फोड़ देंगे।

बता दें हाथरस के सिकंदराराउ में सत्संग के दौरान भगदड़ में 123 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हाथरस जाकर बाबा विश्व साकार हरि उर्फ सूरजपाल की गिरफ्तारी की मांग करने की बात कही है। उनके द्वारा कहा गया कि हम पहले बाबा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जहां ढोंगी बाबा द्वारा 123 लोगों की मौत की जिम्मेदारी नहीं ली ऐसे बाबा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो योगी सरकार और मोदी सरकार से शिकायत की जाएगी।

फिलहाल ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बड़ी चेतावनी देते हुए एक बड़े आंदोलन की भी बात कही है। उनका कहना है कि ढोंगी बाबा द्वारा इस तरह की हत्या करवाई गई है। जो ढोंगी बाबा पूरी तरीके से नंगा था। अब वही बाबा अपने आप को भोले बताता है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। बाबा की गिरफ्तारी कराई जाएगी और उसे सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा। अब देखना यह है कि आखिर बाबा की गिरफ्तारी आखिर कब तक हो पाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story