×

Aligarh News: घर में घुसे युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के डर से बच्चे को बनाया बंधक, चार घंटे बाद छोड़ा

Aligarh News: टप्पल थाना इलाके एक गांव में प्रेमिका से मिलने आया फरारी काट रहे युवक ने पकड़े जाने के भय से बच्चे को बंधक बना लिया। करीब चार घंटे ड्रामे के बाद उसने बच्चे को छोड़ा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 17 July 2023 5:50 PM GMT

Aligarh News: टप्पल थाना इलाके एक गांव में प्रेमिका से मिलने आया फरारी काट रहे युवक ने पकड़े जाने के भय से बच्चे को बंधक बना लिया। करीब चार घंटे ड्रामे के बाद उसने बच्चे को छोड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अलीगढ़ टप्पल थाना इलाके के कृपालपुर गांव की है।

मकान में जबरन दाखिल हुआ था आरोपित

जानकारी के मुताबिक टप्पल के इस गांव में परिवार सो रहा था। तभी ये दबंग शख्स सीढ़ियों के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। वो परिवार की बहू के कमरे में चला गया। परिवार की चाची ने बहू का कमरा बंद पाया तो इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने शोर मचाया। खुद को गिरफ्त में पाकर दबंग व्यक्ति ने वहां एक बच्चे को बंधक बना लिया। दबंग व्यक्ति के पास पिस्टल थी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने काफी देर तक दबंग व्यक्ति को आत्मसमर्पण के लिए समझाया। लेकिन करीब चार घंटे ये ड्रामा चला। महिला के रोने और चीखने पर दबंग व्यक्ति ने बच्चे को छोड़ दिया। पुलिस के दबाव में आने पर खुद आत्मसमर्पण कर दिया।

महिला ने झाड़ा युवक से पल्ला

परिवार की महिला ने बताया कि वो पानी लेने गई थी तो वहीं कमरे में आकर एक व्यक्ति बैठ गया। इस दौरान उनका लड़का अंदर रह गया। वो व्यक्ति लड़के को बंधक बनाए रहा। पुलिस के पहुंचने पर लड़के को छोड़ा गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी दबंग व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबंग को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और जल्द ही सभी पहलू उजागर किये जाएंगे।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story