Aligarh News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Aligarh News: महिला ने थाने में मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है मेरी गर्दन में दर्द होने के कारण मैंने काफी वैधों से उपचार कराया था। लेकिन कोई फायदा ना होने पर मैं अपने घर पर हार कर बैठ चुकी थी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Aug 2024 4:04 PM GMT
Aligarh News
X

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Aligarh News: इगलास तहसील क्षेत्र में एक महिला के साथ चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है मेरी गर्दन में दर्द होने के कारण मैंने काफी वैधों से उपचार कराया था। लेकिन कोई फायदा ना होने पर मैं अपने घर पर हार कर बैठ चुकी थी। तभी एक युवक मेरे घर पर आया और कहा कि मेरी अलीगढ़ में जानकारी का बहुत अच्छा वैध है। मेरे साथ चलों आप बिल्कुल ठीक हो जाएगी। उसने बताया कि युवक मुझे इलाज के बहाने अलीगढ़ लेकर गया और एक मकान में रोककर कहा कि मेरी वैध जी से बात हुई हैं। वैध जी चार-पांच दिन में आएंगे, तब तक यहीं आराम कर लो।

महिला ने बताया कि रात को आरोपी युवक ने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे बेहोश हो गई। सुबह होश आने पर पता चला कि महिला के बदन पर कपड़े नहीं थे और आरोपी युवक लगातार नशीले पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना हैं जब महिला खड़ी होती थी तो चक्कर आते थे। घर से बाहर निकलने पर जबरन रोकता था। मैं परेशान थी।

मेरी वहां पर सुनने वाला कोई नहीं था और धमकी देता था कि अगर तुमने तूने शोर मचाया तो तुझे जान से मार दूंगा। महिला के पति काफी दिनों की ढूंढने के बाद महिला को ढूंढ लिया। जो की महिला को महिला का पति उसे घर ले आया और जब महिला होश में आई तब महिला ने अपने पति को पूरा वाक्या समझाया,तो पति के साथ महिला मदद के लिए थाने में पहुंची। महिला ने आरोपी के ऊपर आभूषणों को लेकर बातें कही हैं। आरोपी युवक महिला से बोला था की चार-पांच दिन लगेंगे रुपए का इंतजाम कर लेना। महिला अपने आभूषणों को अलीगढ़ गिरवी रखने के लिए ले गई थी। जिससे कि महिला का इलाज हो सके और आरोपी युवक ने महिला से सारे आभूषण छीन लिए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story