×

HC ने मुख्य सचिव से मांगी यमुना नदी में गिरने वाले नालों की जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में सीधे गिर रहे नालों की मुख्य सचिव से जानकारी मांगी है।

tiwarishalini
Published on: 26 Oct 2017 1:53 PM GMT
HC ने मुख्य सचिव से मांगी यमुना नदी में गिरने वाले नालों की जानकारी
X
माध्यमिक स्कूलों में आउट सोर्सिंग से भर्ती नियम को HC में चुनौती

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में सीधे गिर रहे नालों की मुख्य सचिव से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से कहा है कि यमुना प्रदूषण पर ए.डी.जे. मथुरा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार कर हलफनामा दाखिल करें।

यह भी पढ़ें .... यमुना खादर में अवैध निर्माण को तोड़ा, 7000 परिवार हुए बेघर

याचिका की अगली सुनवाई 01 नवंबर को होगी। यह आदेश जस्टिस अरूण टंडन तथा जस्टिस राजीव जोशी की खंडपीठ ने मथुरा के मधु मंगल शुक्ल की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यमुना नदी में गंदे नाले कैसे गिर रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक राजू पाल हत्या कांड के गवाह कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल को धमकाने के आरोप में देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमें को एक साल में निर्णीत करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें .... अतीक अहमद को नहीं रहा UP में न्याय का भरोसा, कहा- सभी मामलों की सुनवाई राज्य से बाहर हो

अतीक के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश इलाहाबाद के समक्ष आपराधिक मुकदमा विचाराधीन है। यह आदेश जस्टिस विजय लक्ष्मी ने दिया है। कोर्ट ने कहा कि केस के शीघ्र निस्तारण का वादकारी का अधिकार है। यदि आरोपी अतीक की तरफ से कोई अर्जी दी जाती है तो विचारण न्यायालय विचार करे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story