×

बेनामी कृषि भूमि के दान पत्र को निरस्त करने का वाद राजस्व कोर्ट में होगा दाखिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कृषि भूमि का दान निरस्त करने का मुकदमा सुनने का अधिकार राजस्व न्यायालय को है न कि सिविल न्यायालय को। कोर्ट ने कहा है कि उ.प्र. जमींदारी विनाश अधिनियम की धरा 331 स्पष्ट रूप से राजस्व न्यायालय के क्षेत्राधिकार वाले मामले में सिविल कोर्ट कोे बार लगाती है।

Rishi
Published on: 25 March 2019 2:04 PM GMT
बेनामी कृषि भूमि के दान पत्र को निरस्त करने का वाद राजस्व कोर्ट में होगा दाखिल
X

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कृषि भूमि का दान निरस्त करने का मुकदमा सुनने का अधिकार राजस्व न्यायालय को है न कि सिविल न्यायालय को। कोर्ट ने कहा है कि उ.प्र. जमींदारी विनाश अधिनियम की धरा 331 स्पष्ट रूप से राजस्व न्यायालय के क्षेत्राधिकार वाले मामले में सिविल कोर्ट कोे बार लगाती है।

कोर्ट ने सिविल न्यायालयों के आदेश को सही माना है जिसमें कहा गया है कि दान पत्र निरस्त करने के मुकदमें की सुनवाई का क्षेत्राधिकारी राजस्व न्यायालय को ही है।

ये भी देखें : पंद्रह साल पुराने वाहनों का पंजीयन नहीं कराने पर अब लगेगा जुर्माना

यह आदेश न्यायमूर्ति एस.पी.केशरवानी ने कानपुर नगर के राउगांव की सरला पाल व अन्य की याचिका पर दिया है। याची का कहना था कि उसके पति ने तुलसीराम के नाम 27 मार्च 97 में जमीन का बैनामा लिया। यह बेनामी सम्पत्ति थी। तुलसीराम का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज हो गया। इसी कृषि भूमि को तुलसीराम ने अपने बेटे शिवेन्द्र सिंह के नाम दान कर दिया।

ये भी देखें : गैंगरेप के आरोपी सपा विधायक की जमानत निरस्त एक अप्रैल तक समर्पण का समय

29 जुलाई 13 को दान पत्र को निरस्त करने के लिए याची ने सिविल वाद दायर किया और जमीन पर कब्जे की मांग की। सम्पत्ति खरीद के साक्ष्य दिये गये। सिविल कोर्ट ने कहा कि मामला कृषि भूमि का है इसलिए राजस्व अदालत को ही सुनने का अधिकार है। कोर्ट ने सिविल वाद वापस कर दिया। अपील भी खारिज हो गयी। जिस पर यह याचिका दाखिल की गयी थी। सवाल उठा कि कृषि भूमि के दानपत्र को निरस्त करने का वाद सिविल कोर्ट या राजस्व कोर्ट किसे सुनने का अधिकार है। कोर्ट ने कानूनी पहलुओं पर विचार करते हुए कहा कि वाद कारण के चलते राजस्व अदालत को ही वाद सुनने का अधिकार है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story