×

इलाहाबाद हाईकोर्ट: निबंधक सह प्रधान निजी सचिव ए.के.नायक का कार्यकाल बढ़ा

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निबंधक सह प्रधान निजी सचिव अखिलेश कुमार नायक का कार्यकाल 31 अक्टूबर 19 तक बढ़ा दिया है। इनका कार्यकाल 11 जून 19 को समाप्त हो रहा था। मुख्य न्यायाधीश के आदेश से चौथी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है।

Anoop Ojha
Published on: 29 May 2019 4:56 PM GMT
इलाहाबाद हाईकोर्ट: निबंधक सह प्रधान निजी सचिव ए.के.नायक का कार्यकाल बढ़ा
X
प्रतीकात्मक फोटो

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निबंधक सह प्रधान निजी सचिव अखिलेश कुमार नायक का कार्यकाल 31 अक्टूबर 19 तक बढ़ा दिया है। इनका कार्यकाल 11 जून 19 को समाप्त हो रहा था। मुख्य न्यायाधीश के आदेश से चौथी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें.....नोएडा के बिल्डरों की गिरफ्तारी पर रोक,धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज है एफआईआर

नायक मौजूदा समय में वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के प्रधान निजी सचिव पद पर कार्यरत हैं। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक मयंक जैन ने जारी की है। पिछले 11 वर्षां से न्यायमूर्ति अग्रवाल के प्रधान निजी सचिव के रूप में कार्यरत नायक ने श्रीराम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के अलावा शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ विवाद, सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में अनिवार्य रूप से पढ़ाने का फैसला, सरकारी कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में इलाज पर ही प्रतिपूर्ति का आदेश जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों को मूर्त रूप देने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। इनकी महती सेवाओं व कार्य निष्ठा को देखते हुए इन्हें चौथी बार सेवा विस्तार दिया गया है। हाइकोर्ट में नियमानुसार दो वर्ष तक का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story