×

प्रयागराज: प्रमुख सचिव, डीएम बताये, रेखा सिंह को क्यों नहीं सौंप रहे पदभार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव व प्रयागराज के डीएम से पूछा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद उन्हेंं कार्यभार क्यों नहीं सौंपा गया।

Aditya Mishra
Published on: 25 April 2019 3:06 PM GMT
प्रयागराज: प्रमुख सचिव, डीएम बताये, रेखा सिंह को क्यों नहीं सौंप रहे पदभार
X

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव व प्रयागराज के डीएम से पूछा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद उन्हेंं कार्यभार क्यों नहीं सौंपा गया। कोर्ट ने प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई 13 मई को होगी।

ये भी पढ़ें...इलाहाबाद उच्च न्यायालय: बेटों-बहू से सुरक्षा की मांग पर DM वाराणसी को आदेश देेने का निर्देश

यह आदेश न्यायमूर्ति एम.सी.त्रिपाठी ने रेखा सिंह की अवमानना याचिका पर दिया है। हाईकोर्ट ने 13 मार्च 19 के आदेश से रेखा सिंह के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। उसकी जानकारी दिये जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता एम.डी.सिंह शेखर का कहना है कि जिला पंचायत अभी भी डीएम के चार्ज में है।

इस प्रकार कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। अविश्वास प्रस्ताव अवैध घोषित होने के बाद रेखा सिंह स्वतः अध्यक्ष हो गयी। उन्हें कार्यभार न सौंपना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। फिलहाल कोर्ट ने अवमानना नोटिस न जारी कर प्रमुख सचिव, डीएम व अन्य विपक्षियों से स्पष्टीकरण मांगा है। याचिका की सुनवाई 13 मई को होगी।

ये भी पढ़ें...इलाहाबाद उच्च न्यायालय: आचार संहिता में नियुक्त अध्यापक की ज्वाइनिंग पर रोक नहीं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story