×

इलाहाबाद विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का गांधीवादी शांति मार्च

सभा के अन्त मे शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम किशोर शास्त्री ने समाज के सभी वर्गो का आह्वान करते हुए कहा की आज ये विश्वविद्यालय रोज नये काले अध्याय लिख रहा है और हम सभी को साथ आकर इस विश्वविद्यालय को इसके काले दिनों से बाहर लाना है।

राम केवी
Published on: 3 July 2023 2:15 AM GMT
इलाहाबाद विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का गांधीवादी शांति मार्च
X

प्रयागराजः गाँधी जयंती के अवसर पर "इलाहाबाद विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति" की तरफ से बालसन चौराहे की गाँधी प्रतिमा से छात्र संघ भवन पर स्थापित लाल पद्मधर की प्रतिमा तक शान्ति मार्च का आयोजन किया गया।

शान्ति मार्च का आयोजन विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुलपति रतन लाल हन्गलू के कुकृत्यों का विरोध करने के लिए था। शान्ति मार्च की समाप्ति पर छात्रों के एक समूह द्वारा गाँधी की शिक्षाओं पर आधारित नाटक का मंचन हुआ।

लाल पद्मधर की मूर्ति पर सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने कहा की ये विश्विद्यालय के लिए आपातकाल का दौर है और सभी लोकतांत्रिक ताकतों को साथ आकर अपने विश्वविद्यालय को बचाना चाहिए।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक युवा समाज और देश के लिए अपनी कुर्बानी से कभी पीछे नहीं हटा है और इलाहबाद विश्विद्यालय को बचाने के लिए भी युवा हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है।

छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा ने कहा की आज गाँधी जयंती के अवसर पर हम सभी लोगों को गाँधी के मूल्यों का विश्वविद्यालय बनाने के लिये हर प्रकार का संघर्ष करने को तैयार रहना चाहिये।

इलाहाबाद विवि स्थापना दिवस पर हुए दो आयोजन एक में गुस्सा, दूसरे में नसीहत

सभा के अन्त मे शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम किशोर शास्त्री ने समाज के सभी वर्गो का आह्वान करते हुए कहा की आज ये विश्वविद्यालय रोज नये काले अध्याय लिख रहा है और हम सभी को साथ आकर इस विश्वविद्यालय को इसके काले दिनों से बाहर लाना है।

विश्वविद्यालय को पतन से बचाएं

रसायन शास्त्र के भूतपूर्व प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव ने विश्विद्यालय की वर्तमान दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की हम सभी लोगों को अपनी ताकत और बढाने की जरुरत है जिससे इस विश्वविद्यालय को पतन से बचाया जा सके ।

मिनिस्ट्रीयल और टेकनिकल संघ के पुर्व अध्यक्ष हौसला प्रसाद तिवारी ने सभी कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारी भाईयों और बहनों को विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित आपातकाल के खिलाफ अब अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ने की नितांत आवश्यकता है।

कर्मचारी संघ के पुर्व अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा की हमारे कर्मचारी भाईयों को इस भ्रष्ट कुलपति और भ्रष्टाचारी प्रशासन से अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिये अब और इन्तजार करने की जरुरत नही है।

राम केवी

राम केवी

Next Story