×

Prayagraj News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 100 छात्रों पर कराई FIR, साइंस फैकल्टी गेट का ताला तोड़ने का मामला

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी गेट पर छात्रों के हंगामे और गेट नंबर 4 का तोड़े जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। तकरीबन 100 छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 14 Nov 2022 6:43 PM GMT
X

Allahabad University News (News Network)

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी गेट पर छात्रों के हंगामे और गेट नंबर 4 का तोड़े जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। तकरीबन 100 छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। आपको बता दें इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2 November को नोटिफिकेशन जारी कर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी प्रवेश गेट नंबर चार पर ताला लगाने की कही थी।

3 नवंबर से गेट नंबर 4 पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ताला लगा दिया इसके पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिफिकेशन के जरिए सिक्योरिटी रीजन बताया था। नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया की प्रवेश के लिए थॉर्नहिल रोड प्रवेश गेट नंबर 6 से सभी संकाय सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को आने के लिए कहा गया। ये नोटिफिकेशन कुलपति के अनुमोदन से जारी किया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगाए गए ताले का छात्रों ने विरोध किया था और विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रवेश गेट नंबर 4 के ताले को 9 november को हथौड़ी से तोड़ दिया था। ताला तोड़ने वाले छात्रों का कहना था की गेट नंबर 4 प्रवेश द्वार पर ताला लगाए जाने से छात्र छात्राओं को तकरीबन एक से डेढ़ एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर विश्वविद्यालय साइंस फैकल्टी में आना होता है।

जिससे क्लास का भी नुकसान होता है। इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय कुलपति पर भी कई गंभीर आरोप लगाया था। वही गेट खुलने के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कई छात्रा ने ताला तोड़ने का समर्थन किया था। गेट पर ताला लगाने का एक हफ्ते ही बीते थे की 9 नवम्बर को छात्रों ने प्रदर्शन कर गेट में लगे ताले को तोड़ दिया था।

विश्वविद्यालय की पीआरओ जया कपूर ने ये कहा है। सिक्योरिटी लेप्स होने के कारण गेट नंबर 4 में ताला लगाया गया था और बाकायदा इसका नोटिफिकेशन जारी कर सभी को जानकारी दी गई थी। छात्रों ने ताला तोड़ दिया था इसी वजह से 100 छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story