×

अमर सिंह की संपत्ति हुई 131 करोड़, दो साल में 35 फीसदी का इजाफा

Rishi
Published on: 26 May 2016 12:17 AM GMT
अमर सिंह की संपत्ति हुई 131 करोड़, दो साल में 35 फीसदी का इजाफा
X

लखनऊः राज्यसभा के लिए सपा की ओर से परचा दाखिल करने वाले अमर सिंह की संपत्ति में पिछले दो सालों के अंदर करीबन 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल एफिडेबिट में उन्होंने अपनी संपत्ति 96.68 करोड़ दर्ज की थी जो अब बढ़कर 131 करोड़ हो गई है। उस समय इनकी चल संपत्ति 63.85 करोड़ और अचल संपत्ति 32.93 करोड़ थी। वहीं 2008 में उनकी संपत्ति 55 करोड़ के आस पास थी। तब उन्होंने राज्यसभा में नामांकन किया था और एफिडेबिट में यह घोषणा की थी।

वहीं, बिल्डर संजय सेठ के पास कोई गाड़ी नहीं है। जिन सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया, उनमें विशंभर प्रसाद निषाद की संपत्ति सबसे कम है। ये जानकारी प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे में दी गई है।

अमर का बैंक बैलेंस 2 करोड़ 7 लाख 80 हजार रुपए

-कुल 22 लाख कैश है, बैंक एफडी 5 लाख 91 हजार 461 रुपए की है।

-रिलायंस समेत कई कंपनियों के 17 करोड़ से ज्यादा के शेयर हैं।

-10 करोड़ 30 लाख 29 हजार 89 रुपए के हैं लिस्टेड शेयर।

-एक करोड़ 58 लाख 64 हजार 474 रुपए के अनलिस्टेड शेयर

-6 करोड़ 31 लाख 91 हजार 195 रुपए के म्युचुअल फंड।

अमर और पत्नी की ये भी है संपत्ति

-अमर सिंह का 10.14 करोड़ और पत्नी का 11.07 करोड़ का इन्श्योरेंस है।

-एनएसएस खाते में 2 लाख 25 हजार 507 रुपए हैं।

-17 करोड़ 87 लाख 83 हजार 45 रुपए फर्मों में इन्वेस्ट किए हैं।

-अमर के पास टोयोटा लेक्सस और मारुति स्विफ्ट है।

-पत्नी पंकजा कुमारी सिंह के पास 13.45 लाख कीमत की मर्सिडीज बेंज है।

7.29 करोड़ की है ज्वेलरी

-अमर सिंह के पास 408 ग्राम सोना और 28 किलो चांदी की ज्वेलरी है। ​

-इनकी कुल कीमत 23 लाख 29 हजार 659 रुपए है।

-अमर की पत्नी के पास 5.09 करोड़ का सोना और 11.52 लाख कीमत की 27.95 किलो चांदी है।

-1.83 करोड़ कीमत के 14473.7 ग्राम डायमंड हैं, जबकि 1.90 लाख की 19 मोहर हैं।

-दोनों बेटियों के पीपीएफ एकाउंट हैं। इनमें हर एक के पास 6 लाख 42 हजार 510 रुपए हैं।

फाइलः संजय सेठ फाइलः संजय सेठ

संजय सेठ भी किसी मायने में कम नहीं

-लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर संजय सेठ और पत्नी की दो प्रॉपर्टी हैं।

-इनमें से एक 1-8/3 विक्रमादित्य मार्ग के नाम से जानी जाती है।

-यह प्रॉपर्टी 20412 स्क्वायर फीट की है। जिसकी कीमत 12.50 करोड़ है।

-दूसरी प्रॉपर्टी 8/4 विक्रमादित्य मार्ग पर है। 4500 स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी की कीमत 3 करोड़ है।

-विक्रमादित्य मार्ग पर ही सपा के मुखिया मुलायम सिंह का मकान और सपा का दफ्तर भी हैं।

संजय के पास गाड़ी नहीं, तीन लाख की पिस्टल

-संजय सेठ के पास गाड़ी नहीं है, लेकिन ज्वेलरी अच्छी खासी कीमत की है।

-30.48 लाख कीमत की 186.350 ग्राम डायमंड ज्वेलरी है।

-पत्नी के पास 80.35 लाख कीमत की 1055.82 ग्राम ज्वेलरी है।

-संजय की कुल चल संपत्ति 3.05 करोड़ और पत्नी की 2.38 करोड़ है।

-संजय की कुल अचल संपत्ति 44.75 करोड़ और पत्नी की 13 करोड़ है।

-संजय सेठ के पास तीन लाख रुपए की पिस्टल है।

देश में कई जगह है संजय सेठ की प्रॉपर्टी

-संजय सेठ के पास गुड़गांव में 5 करोड़ का 4344 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट है।

-पत्नी लीना सेठ के पास लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग पर 1.75 करोड़ का फ्लैट है।

-लालबाग में शालीमार स्क्वॉयर बिल्डिंग में 1 करोड़ का 1628.59 स्क्वायर फीट का फ्लैट है।

-शालीमार स्क्वॉयर में ही 1 करोड़ का दूसरा फ्लैट है।

-दिल्ली के आनंद निकेतन में 20 करोड़ की आवासीय प्रापर्टी है।

संजय और पत्नी की और भी हैं प्रॉपर्टी

-संजय सेठ के पास शालीमार अपार्टमेंट में तीन करोड़ कीमत की प्रॉपर्टी है।

-लीना सेठ की जापलिंग रोड पर शालीमार ग्रांड में 1.50 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

-संजय सेठ के पास एमजी रोड पर 5 करोड़ कीमत का एक बंगला है।

-बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में विला है। जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए है।

संजय सेठ का 46.41 लाख का बैंक बैलेंस

-8 लाख 80 हजार 653 रुपए कैश है।

-शेयर और म्यूचुअल फंड में 1 करोड़ 38 लाख 29 हजार 585 का इन्वेस्टमेंट है।

-इंश्योरेंस पॉलिसी 26 लाख 49 हजार 409 रुपए है।

फाइलः बेनी प्रसाद वर्मा फाइलः बेनी प्रसाद वर्मा

बेनी प्रसाद वर्मा के पास 6.79 करोड़ की संपत्ति

-10.20 लाख कीमत की एक इनोवा गाड़ी, होंडा सीआरवी और एम्बेसडर कार है।

-एक पिस्टल, रायफल और एक नाली बंदूक है। जिनकी कीमत 3.24 लाख है।

-15 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी और 30 हजार की चेन है।

-बेनी की पत्नी के पास 1.36 लाख के जेवरात हैं।

बेनी का कैश और बैंक बैलेंस भी

-कैश के तौर पर 3.50 लाख और 52.69 लाख का बैंक बैलेंस है।

-इनकी कुल चल संपत्ति 70.08 लाख और पत्नी की 1.86 लाख रुपए है।

-बेनी के पास 6.07 करोड़ की कृषि भूमि और आवासीय प्रॉपर्टी लखनऊ और बाराबंकी में है।

करोड़ों के मालिक सुरेंद्र नागर के पास भी गाड़ी नहीं

-44.94 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।

-परिवार में किसी के पास गाड़ी नहीं है।

-पत्नी राखी के पास 1.90 करोड़ की ज्वैलरी है, शेयर और म्यूचुअल फंड में 99.49 करोड़ हैं।

-54,077 रुपए कैश और 6.16 लाख बैंक बैलेंस है, 3.02 करोड़ की लायबिलिटी है।

फाइलः रेवती रमण सिंह फाइलः रेवती रमण सिंह

रेवती रमण सिंह को विरासत में मिले 2.18 करोड़

-6.54 करोड़ की चल—अचल संपत्ति है। इसमें से उन्हें 2.18 करोड़ की संपत्ति विरासत में मिली है।

-17.15 लाख कीमत का 580 ग्राम सोना और 23.85 हजार कीमत की 600 ग्राम चांदी है।

-टोयटा फॉरचूनर गाड़ी है, पांच लाख का जीवन बीमा और 24 हजार की पेंशन पॉलिसी है।

-कुल नकदी 28200 रूपये है।

फाइलः विशंभर निषाद फाइलः विशंभर निषाद

सबसे कम पैसे वाले प्रत्याशी हैं विशंभर निषाद

-निषाद और पत्नी की संपत्ति 3.27 करोड़ से अधिक है, विरासत में 5.55 लाख की संपत्ति मिली है।

-विशंभर की चल संपत्ति 1.05 करोड़ तो पत्नी की 15.76 लाख है।

-निषाद की अचल संपत्ति 69.45 लाख, पत्नी की 1.37 करोड़ है। 13.96 लाख की लायबिलिटी भी है।

विशंभर की और संपत्तियां

-विशंभर के पास 24.32 लाख कीमत की एक गाड़ी है।

-60 हजार की अंगूठी और 30 हजार की चेन है।

-पत्नी के पास तीन लाख कीमत के सोने और 35 हजार के चांदी के जेवरात हैं।

-एक डबल बैरल गन, एक रायफल, रिवॉल्वर और पत्नी के पास पिस्टल है।

फाइलः सुखराम सिंह फाइलः सुखराम सिंह

सुखराम सिंह के पास है कार्बाइन, 6.54 करोड़ के मालिक

-चल संपत्ति 1.43 करोड़ और अचल संपत्ति 5.11 करोड़ की है।

-खुद और पत्नी के पास गाड़ियां हैं।

-15.19 लाख रुपए का सोना, 1.40 लाख की चांदी के बरतन हैं।

-पत्नी के पास 20.65 लाख के सोने और 96 हजार के चांदी के जेवर हैं।

हथियार भी हैं और लायबिलिटी भी

-2.60 लाख के मवेशी भी सुखराम दंपति के पास हैं।

-सुखराम के पास कार्बाइन और बंदूक, पत्नी के पास रिवॉल्वर है।

-सुखराम सिंह पर 3.15 लाख और पत्नी पर 15.61 लाख की लायबिलिटी है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story