अनोखा प्यार: दो लड़कियों के आपस में प्रेम संबंध, बोली- शादी नहीं हुई तो हम मौत को लगाएंगे गले

sujeetkumar
Published on: 18 Feb 2017 11:44 AM GMT
अनोखा प्यार: दो लड़कियों के आपस में प्रेम संबंध, बोली- शादी नहीं हुई तो हम मौत को लगाएंगे गले
X

मथुरा: कृष्ण की नगरी में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों के आपस में प्रेम संबंध है। जो एक साथ रहना और शादी करना चाहती हैं। लेकिन इन दोनों के प्यार से परिजनों में काफी गुस्सा भी है। जिसका परिवार वालों ने विरोध भी किया है। जिसके कारण दोनों ने पुलिस की शरण ली है, और एक तहरीर भी दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

क्या था मामला

मामला मथुरा के थाना राया का है।

दोनों लड़कियों का नाम सोनिया और रीना है।

अनौड़ा की रहने वाली रीना को पास के ही गांव की रहने वाली सोनिया से प्यार हो गया।

ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा की अब ये दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहती है।

लेकिन दोनों का यह प्यार इनके परिवार को रास नहीं आ रहा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें हैरत में ड़ाल देने वाली तहरीर...

तहरीर देख पुलिस हैरत में पड़ गई

शनिवार को दोनों लड़कियां थाने पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर देख पुलिस हैरत में पड़ गई। जिसमें लिखा था कि निवेदन है, हम प्रार्थी, लक्ष्मण सिंह जो मेरे पिता है हम दोनों को एक साथ नहीं रहने दे रहे है। हम हमेशा एक साथ रहना चाहते है। जो लड़की है उसका नाम सोनिया है में उससे प्यार करती हूं। .....उससे आगे लिखा है मुझे कई बार मार पीटा गया हम सिर्फ एक साथ रहना चाहते है, मैं तो सोनिया से ही शादी करुंगी। अब देखते है हमें प्यार मिलता या फिर हम मौत को गले लगाते है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे हुआ दोनों को एक दूसरे से प्यार ...

कैसे हुआ दोनों को प्यार

सोनिया के मुताबिक दोनों की दोस्ती दो साल पहले हुई थी। रीना रुजगेला गांव की रहने वाली सोनिया के घर सिलाई सीखने जाती थी।

जहां दोनों की दोस्ती हुई। इसकी भनक उनके घर वालों को मिली। गुस्साए परिजन सोनिया के साथ मार पीट करने लगे। मजबूर होकर दोनों पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच की बात कर रही है।

सोनिया के परिवार के मुताबिक

सोनिया की शादी 2007 में हुई थी।

उसका तलाक का मुकद्दमा चल रहा है।

वहीं रीना के परिवार वाले सोनिया पर लड़कियों का व्यापार करने का आरोप लगा रहे है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story