×

Ambedkar Jayanti 2022: CM योगी समेत मंत्री सांसद और विधायक होंगे समरसता दिवस में शामिल, जानें कौन कहां

Ambedkar Jayanti 2022: केंद्र और यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और सभी पदाधिकारी अपने कार्यालयों पर अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण करेंगे।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Monika
Published on: 14 April 2022 3:26 AM GMT
Ambedkar Jayanti 2022
X

अम्बेडकर जयंती (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Ambedkar Jayanti 2022: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2022) पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत राज्य सरकार के सभी मंत्री और संगठन स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अंबेडकर जयंती को भाजपा (BJP) सामाजिक समरसता दिवस (Samrasta Diwas) के रूप में मनाएगी।

इसमें केंद्र और यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और सभी पदाधिकारी अपने कार्यालयों पर अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.45 बजे फायर सेफ्टी पिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वह बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा हजरतगंज पर माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिरसुबह 10.15 बजे याहियागंज गुरुद्वारा में बैसाखी कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह 11बजे डॉ. अम्बेडकर महासभा औरदोपहर 12 बजे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम मे शामिल होंगे।

स्वतंत्र देव सिंह अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे

लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी शाहजहांपुर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगें। इसी तरह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली, बृजेश पाठक कानपुर, गाजियाबाद में राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सांसद अरूण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी महराजगंज, विनोद सोनकर मऊ में शामिल होंगे। जबकि गौतमबुद्व नगर में केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्मृति ईरानी वाराणसी, बी.एल. वर्मा बुलंदशहर, वी.के. सिंह मेरठ, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी, भानू प्रताप सिंह बांदा, सत्यपाल सिंह बघेल इटावा, कौशल किशोर सीतापुर, संजीव कुमार बालियान बहराइच, पंकच चौधरी चन्दौली, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं सांसद राजकुमार चाहर मुजफ्फरनगर में वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही बाराबंकी, सुरेश कुमार खन्ना अयोध्या, ए.के. शर्मा गोण्डा, जे.पी.एस. राठौर हरदोई, दयाशंकर सिंह बस्ती, राकेश सचान सिद्धार्थनगर, योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद, भूपेन्द्र सिंह चौधरी हमीरपुर, धर्मपाल सिंह अलीगढ़, कपिलदेव अग्रवाल मथुरा, अनिल राजभर जालौन, अरूण सक्सेना ललितपुर, नितिन अग्रवाल कानपुर देहात, शधर्मवीर प्रजापति कन्नौज, जितिन प्रसाद उन्नाव, लक्ष्मी नारायण चौधरी अम्बेडकरनगर, नंदगोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज, संदीप सिंह सुल्तानपुर, दयाशंकर मिश्र दयालु अमेठी में बाबा साहेब जयंती पर आयोजित संगोष्ठियों को संबोधित करेगें।

सुरेश खन्ना अयोध्या कार्यक्रम में होंगे शामिल

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना अयोध्या में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल। सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी बलिया, शिवप्रताप शुक्ला देवरिया,विजयपाल सिंह तोमर मुरादाबाद, श्रीमती कान्ता कर्दम रामपुर, गीता शाक्य हाथरस, अनिल अग्रवाल बदायूं, ब्रजलाल फर्रूखाबाद सीमा द्विवेदी गोरखपुर, जयप्रकाश निषाद मिर्जापुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल सहारनपुर, रजनीकान्त महेश्वरी आगरा, मानवेन्द्र सिंह औरैया, शेषनारायण मिश्रा श्रावस्ती, डा. धमेन्द्र सिंह संतकबीरनगर, महेश चन्द्र श्रीवास्तव सोनभद्र में बाबा साहेब के व्यक्त्वि व कृतित्व को संगोष्ठियों के माध्यम से आम जनमानस के बीच लेकर पहुंचेंगें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story