×

भू-माफियाओ पर एक्शन: अंबेडकर नगर में SDM ने की कार्रवाई, रुका अवैध कब्जा

तमसा नदी का तट भू माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भू माफिया अपने गलत इरादों को परवान चढ़ाते देखे जा रहे हैं। आए दिन नदी की तलहटी पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

Monika
Published on: 14 March 2021 1:22 PM GMT
भू-माफियाओ पर एक्शन: अंबेडकर नगर में SDM ने की कार्रवाई, रुका अवैध कब्जा
X
तमसा नदी पर लगी भू-माफियाओ की गिद्ध दृष्टि

अंबेडकर नगर: तमसा नदी का तट भू माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भू माफिया अपने गलत इरादों को परवान चढ़ाते देखे जा रहे हैं। आए दिन नदी की तलहटी पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर हो रहे ऐसे अवैध कब्जों की जानकारी तो प्रशासनिक अमले को हो जा रही है लेकिन ग्रामीण अंचलों में तमसा नदी का अस्तित्व धीरे-धीरे खतरे में पड़ता जा रहा है।

भू- माफियाओं का नया अड्डा

ताजा मामला जिला मुख्यालय से सटे जौहरडीह गांव के पास का है। कनक हॉस्पिटल के पूरब तमसा नदी के तट को भू माफियाओं ने अपना नया अड्डा बना लिया है। यहां पर श्मशान घाट के उत्तरी तरफ नदी के किनारों पर मिट्टी डालकर नदी के बहाव को ही रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बीच नदी से रास्ता बना कर यह भू माफिया नदी के पूर्वी किनारों पर स्थित जमीन पर आवागमन करना चाह रहे हैं। इस मामले की जानकारी जब उप जिला अधिकारी मोइनुल इस्लाम को हुई तो वह तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे।

तमसा नदी

ये भी पढ़ें : अंबेडकर नगर: अनिल राजभर बोले, सुहेल देव के स्थान पर कब्जा करने का प्रयास

जिलाधिकारी ने मिट्टी हटाने का निर्देश दिया

राजस्व लेखपाल की मौजूदगी में हुई पैमाइश में भू माफियाओं द्वारा किया गया कब्जा अवैध पाया गया जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जेसीबी लगाकर तत्काल वहां से मिट्टी हटाने का निर्देश दिया । उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मिट्टी हटवाने में लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नदी पर कब्जा करने का प्रयास किया है उन्हें भी चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : Newstrack का असर: मुंबई जाएगा 3 फुट 2 इंच के अजीज मंसूरी, सलमान आया फ़ोन

नदी की धारा को रोकने का काम

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व ही गदाएं गांव के सामने भी नदी की धारा को रोकने के लिए मिट्टी पाटने का काम किया जा रहा था। यहां भी उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका प्रशासन को ही मिट्टी हटाने का निर्देश दिया था लेकिन नगरपालिका ने आधी मिट्टी हटाने के बाद अपना काम बंद कर दिया था। देखना यह है कि उप जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन भू माफियाओं के प्रति कितना सक्रिय नजर आता है। सूत्रों की माने तो एक सभासद भू माफियाओं की पैरवी में जुटे हुए बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story