×

Ambedkar Nagar News: भाजपा सरकार ने नगरों की ऐतिहासिक विकास किया, बोले मंत्री राजभर

Ambedkar Nagar News Today: मिर्जापुर वार्ड के महाराजा सुहेल देव राजभर चौराहे पर महाराजा सुहेल देव राजभर की प्रतिमा का अनावरण श्रम एवम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया।

Anant kushwaha
Published on: 4 Dec 2022 12:58 PM GMT (Updated on: 4 Dec 2022 1:34 PM GMT)
Ambedkar Nagar News
X

सम्राट सुहेल देव राजभर की प्रतिमा का अनावरण

Ambedkar Nagar News: नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व अकबरपुर नगर के 25 वार्डों में विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण का दौर तेजी से जारी है। नगर के अमरौला शमशान घाट पर भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा की अनावरण के बाद रविवार को मिर्जापुर वार्ड के महाराजा सुहेल देव राजभर चौराहे पर चेयर मैन सरिता गुप्ता और भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू के प्रयास से स्थापित महाराजा सुहेल देव राजभर की प्रतिमा सहित लाखों रुपए से हुए बारह विकास कार्यों का अनावरण मुख्य अतिथि श्रम एवम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया।

भाजपा सरकार में हो सका महाराजा सुहेल देव राजभर का मान और सम्मान: कैबिनेट मंत्री

प्रतिमा के अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राजभर समाज के पूर्वज महाराजा सुहेल देव राजभर का मान और सम्मान भाजपा सरकार में ही हो सका है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा सम्मान और क्या होगा राजभर समाज के लिए कि अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर बनने वाले मंदिर की आधार शिला रखने दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महाराजा सुहेल देव राजभर को भी नमन किया था।

उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता और उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू का महाराजा सुहेल देव राजभर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आभार व्यक्त करते कहा कि अंबेडकर नगर में राजभर जाति के एक नेता ने अपने समाज का वोट तो लिया। लेकिन आज तक राजभर समाज को किसी भी प्रकार का सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस जनपद में भाजपा चेयर मैन सरिता गुप्ता ने राजभर समाज को बड़ा सम्मान दिया है। इससे पूर्व मंत्री अनिल राजभर का जिले की सीमा पर भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत किया।

भाजपा सरकार ने नगरों की ऐतिहासिक विकास किया: भाजपा जिलाध्यक्ष

समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर के चहुमुखी विकास की धारा को भाजपा चेयर मैन सरिता गुप्ता द्वारा जो बहाया जा रहा है। वह संकेत है कि पुनः भाजपा प्रत्याशी ही नगर निकाय के चुनाव में जीत का परचम लहराने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरों की ऐतिहासिक विकास किया है।

नगर की विकास के लिए हमें केवल तीन वर्ष का ही कार्यकाल मिला: सरिता गुप्ता

मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत और महाराजा सुहेल देव राजभर को नमन करते हुए चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर की विकास के लिए हमें केवल तीन वर्ष का ही कार्यकाल मिला। दो वर्ष तो कोरोना काल की विभीषिका की वजह से नगर की विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि नगर की वार्डों में खड़ंजा, नाली, शौचालय, रामलीला मंच, शमशान घाटों पर अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य और उनकी साफ सफाई के साथ वार्डों के विकास के बहुत सारे कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अल्प समय में जितना विकास कार्य किया गया है, उतना कार्य पिछले कई कार्यकाल में नगर में नहीं हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों का ऐतिहासिक विकास कर देश को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, शिव नायक वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी/नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, शिव पूजन राजभर, रघुनंदन राजभर, नंद कुमार तिवारी राना, सुनील राजभर ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, भाजपा नेता राधे श्याम पाण्डेय,सुनीता चौहान, शैल त्रिपाठी, सभासद श्रीश बाला, ज्ञान कुमार मोदनवाल, श्री राम चौहान, रमेश यादव, उमा शंकर सिंह, अमित सिंह, बजरंगी पाठक, अरविंद सिंह डिंपू, हरीश शुक्ल, राम आशीष मिश्र, मनोज मौर्य, संजय तिवारी आदि शामिल रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story