×

Ambedkar Nagar News: कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा- 2022 में फिर सरकार बनाएगी बीजेपी

Ambedkar Nagar News: कानून मंत्री बृजेश पाठक अम्बेडकर नगर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया।

Manish Mishra
Reporter Manish MishraPublished By Shreya
Published on: 16 Jun 2021 1:19 PM GMT
Ambedkar Nagar News: कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा- 2022 में फिर सरकार बनाएगी बीजेपी
X

पार्टी नेताओं के साथ कानून मंत्री बृजेश पाठक (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ambedkar Nagar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और संगठन धीरे धीरे चुनावी मूड में आती जा रही है। चुनावी कुरुक्षेत्र में भाजपा किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रभारी मंत्री गण को अपने अपने प्रभार वाले जनपदों में जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश जारी करते हुए संगठन को मजबूत करने वाले योजना पर कार्य करने को कहा है।

इसी क्रम में प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) अम्बेडकर नगर आए, जिनका जनपद की सीमा यादव नगर में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

इसके बाद कानून मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, अवधेश द्विवेदी, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी का निरीक्षण कर कोरोना टीकाकरण और अस्पताल की व्यवस्था का अवलोकन करने के बाद परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

वृक्षारोपण करते कानून मंत्री बृजेश पाठक (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सीएम योगी की जमकर की तारीफ

कानून मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जिन भी योजनाओं को लागू किया है उसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कुशल रणनीति से कोरोना महामारी के प्रकोप से प्रदेश को बड़े जनहानि से बचा कर कुशल नेतृत्व और शासक होने का प्रमाण दिया है। मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने जनमानस को कोरोना महामारी की विभीषिका से प्रदेश को बचा लिया है।

2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

बृजेश पाठक ने आगे कहा कि कोरोना वायरस महामारी में स्वास्थ्य बीमा योजना से काफी लाभ प्रदेश की जनता प्राप्त हुआ। उन्होंने जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि भाजपा सरकार और मैं स्वयं आपके साथ खड़े हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजई होगा। कानून मंत्री ने पूरे विश्वास से कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी जो आपके ही समर्पित भाव और त्याग तपस्या के साथ किए गए कार्यों से ही संभव है।

प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और उपाध्यक्ष डाक्टर राणा रणधीर सिंह, अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति में देव इंद्रावती महाविद्यालय में विधान सभा कटेहरी के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा किया।

कानून मंत्री ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, चंद्र प्रकाश वर्मा, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के साथ कोरोना टीकाकरण की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के साथ ही परिसर में वृक्षारोपण करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र की कुछ कमियों की तरफ इशारा कर कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं किया जा सकता है।

कानून मंत्री बृजेश पाठक कोरोना महामारी काल में वेवाना मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान के भाई की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पर भी गए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story