शर्मनाक: यूपी पुलिस ने महिलाओं पर बरसाईं लाठियां, देखें VIDEO

UP Police Viral Video: प्रदर्शनकारी महिलाओं को बेरहमी से पिट रहे पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग हो रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Nov 2022 5:49 AM GMT (Updated on: 7 Nov 2022 7:15 AM GMT)
X

UP Police lathi charged on women (Image: Social Media)

UP Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस के जवान प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठियां बरसा रही हैं। निहत्थी महिलाओं को चुन – चुन कर पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। इस घटना ने यूपी पुलिस की एकबार फिर भद्द पिट दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं को बेरहमी से पिट रहे पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग हो रही है। वायरल वीडियो अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है।


क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार सुबह अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुर मोहल्लेल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। स्थानीय लोगों ने जब प्रतिमा पर कालीख लगी देखी तो वे भड़क गए। बड़ी संख्या में महिलाएं इसके विरोध में सड़क पर उतर गईं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वीडियो वायरल

मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी महिलाओं पर लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। उन्हें दौड़ा – दौड़ा कर पीटा जा रहा है। वहीं, महिलाएं जान बचाने के खातिर इधर – उधर भागती नजर रही हैं। करीब 1 घंटे तक घटनास्थल पर पुलिस के इस एक्शन के कारण अफरातफरी का माहौल रहा।

पुलिस की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद अंबेडकरनगर पुलिस की तीखी आलोचना हो रही है। इसके बाद पुलिस भी अपने हिस्से की सफाई के साथ मीडिया के सामने आई। पुलिस ने इस पूरी घटना के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को जब समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उग्र होकर एक महिला सिपाही की पिटाई करनी शुरू कर दी। जलालपुर के एसडीएम के वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई। इसके बाद मजबूरन पुलिस ने बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

उन्होंने बताया कि इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, अंबेडकरनगर एसपी का कहना है कि प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले अराजक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story